{"_id":"69e3d20c9c71c3f0710ccae7","slug":"efforts-to-run-vande-bharat-between-kotdwar-and-delhi-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-177317-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कोटद्वार से दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कोटद्वार से दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की कवायद
विज्ञापन
नजीबाबाद। कोटद्वार से दिल्ली के लिए वर्तमान में दो ट्रेन में संचालित हो रहीं हैं। गढ़वाल सांसद ने कोटद्वार से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन दिलाने के कवायद शुरू की है।
कोटद्वार से दिल्ली के लिए सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस और कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन हो रहा है। दोनों ही ट्रेनिंग नजीबाबाद स्टेशन होकर दिल्ली के लिए आवागमन करती हैं। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने उत्तराखंड वासियों को कोटद्वार से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिलाने का बीड़ा उठाया है। सांसद अनिल बलूनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इस संबंध में काफी समय पूर्व पत्र भी सौंपा था। रेल मंत्री की ओर से सांसद अनिल बलूनी को संबंधित मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला है। उत्तराखंड वासियों को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें कोटद्वार से दिल्ली के बीच पहले वंदे भारत ट्रेन में सफर करने का तोहफा मिलेगा।
सांसद अनिल बलूनी के प्रयास से ही कोटद्वार से दिल्ली के बीच सिद्धबली जनशताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था। नजीबाबाद रेलवे स्टेशन उत्तराखंड सीमा पर स्थित मुरादाबाद-लक्सर स्टेशन के बीच का महत्वपूर्ण जंक्शन स्टेशन है। कोटद्वार से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन का संचालन होने से जनपद वासियों को दिल्ली के लिए पहली वंदे भारत ट्रेन मिलेगी।