फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts of robbery by Saraf under the pretext of selling cheap gold

सस्ता सोना बेचने के बहाने सराफ से लूट का प्रयास

Fri, 09 Apr 2021 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Efforts of robbery by Saraf under the pretext of selling cheap gold
नूरपुर। सस्ता सोना बेचने के बहाने हल्दौर के एक सराफ को नूरपुर बुलाकर कार सवार बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। सराफ ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश की दबोच लिया। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाश को थाने ले गई। वहां सराफ ने कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

हल्दौर निवासी एक सराफ को एक व्यक्ति ने सस्ता सोना बेचने की बात कहकर नूरपुर बुला लिया। बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे सराफ धामपुर रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास सोना देने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहा था। इस दौरान एक कार में सवार होकर आए छह बदमाशों ने उससे रुपयों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। हिम्मत दिखाते हुए सराफ ने एक बदमाश को दबोचकर शोर मचा दिया। शोर होने पर लोगों को आता देखकर बाकी बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस पकड़े गए बदमाश और सराफ को थाने ले गई। सराफ के तहरीर न देने पर पुलिस ने भी मामला खत्म कर दिया। इस संबंध में सीओ शुभ सूचित ने जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed