फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts needed to save Ayurvedic medicines

आयुर्वेदिक औषधियों को बचाने के लिए प्रयास जरूरी

Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Efforts needed to save Ayurvedic medicines
बिजनौर के विवेक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर शपथ लेते छात्र छात्राएं। - फोटो : BIJNOR
आयुर्वेदिक औषधियों को बचाने के लिए प्रयास जरूरी
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक सांइसेज एंड हॉस्पिटल बिजनौर के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी आयुर्वेदिक औषधियों पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान विभिन्न प्रकार के औषधीय पौध रोपित की गईं और सभी को औषधियों एवं वनस्पतियों के संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

बुधवार को विवेक मेडिकल कॉलेज में विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया गया। महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल ने कहा कि औषधियां हमारे जीवन का अमूल्य हिस्सा हैं। ये आयुर्वेद की आत्मा हैं। सभी को आगे बढ़कर इस मुहिम को चलाना चाहिए और वनस्पति एवं आयुर्वेद औषधियों का संरक्षण करना चाहिए। प्राचार्य डा. संदीप अग्रवाल ने कहा कि अष्टवर्ग को औषधि-जीवक एवं काकोली तथा सटी, अनंतमूल, पाषाणमेद, मंजिष्ठा, तेलिमाकंद, घातकी, दारूहरिद्रा एवं विदरिकंदा आदि औषधियां विलुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी हैं। अब हमें इन सब का संरक्षण करने की अति आवश्यकता है। इस अवसर पर चरक फार्मा के द्वारा प्रकृति संरक्षण दिवस एवं विश्व हेपेटाइटिस डे के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संचालन विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुनील कुमार, डा. शंभू पटेल द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed