फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Efforts flowing in the water, hope to save the embankment with the help of hope

Bijnor News: पानी में बह रहे प्रयास, उम्मीद के सहारे तटबंध को बचाने की आस

Tue, 16 Sep 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 16 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Efforts flowing in the water, hope to save the embankment with the help of hope
बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध के कटान को रोकने के लिए मिट्टी से भरे कट्टे लगाते मजदूर। सवाद
बिजनौर। तटबंध को रोके पड़े हैं, किसी तरह से ये पानी निकल जाए... एक अफसर के मुंह से ये बोल गंगा में उफान आता देख निकले। अब देहरादून में बादल फटने और पहाड़ पर हो रही बारिश से गंगा में उफान है। ऐसे में कटान के चलते कमजोर हो चुके बिजनौर बैराज के तटबंध को बचाए रखने की जद्दोजहद चल रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को भी सुबह से लेकर शाम तक तटबंध पर काम चलता रहा। नए और पुराने तटबंध को कटान से बचाने के लिए मिट्टी के कट्टे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा पेड़ आदि डालकर भी गंगा की धारा से बचाने का काम किया जाता रहा। यह जतन बीते नौ दिनों से किए जा रहे हैं। इसके बाद भी करीब 800 मीटर की लंबाई में तटबंध पूरी तरह से खत्म हो चुका है। हालांकि यह भी गनीमत रही कि तटबंध के पूरा टूट जाने से पहले ही इसके पीछे नया तटबंध तैयार कर लिया गया था। अब गंगा की धारा नए तटबंध पर भी सीधे टक्कर मार रही है। नए तटबंध के साथ-साथ दूसरी जगह पर पुराने तटबंध को बचाने की जद्दोजहद की जा रही है। पहाड़ की बारिश से फूल रहे अफसरों के हाथ पांव : एक तो पहले से ही तटबंध खतरे में है, उधर पहाड़ों पर हो रही बारिश से अफसरों में बेचैनी है।

बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध के कटान को रोकने के लिए मिट्टी से भरे कट्टे लगाते मजदूर। सवाद

बिजनौर में गंगा बैराज के तटबंध के कटान को रोकने के लिए मिट्टी से भरे कट्टे लगाते मजदूर। सवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed