फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Education is necessary for the upliftment of society: Bhim Anarya

समाज के उत्थान के लिए शिक्षा जरुरी : भीम अनार्य

Tue, 29 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Education is necessary for the upliftment of society: Bhim Anarya
समाज के उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी : भीम अनार्य
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम अनार्य ने कहा कि वाल्मीकि समाज के उत्थान और विकास के लिए बच्चों की शिक्षा जरूरी है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने की अपील की।

भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की ओर से मोहल्ला रम्पुरा में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर वीरेश भीम अनार्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भीम अनार्य ने कहा कि हमारे समाज में शिक्षा का अभाव है। जब तब हम शिक्षित नहीं होंगे तब तक समाज का विकास नहीं होगा। उन्होंने समाज की उन्नति के लिए लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की अपील की। प्रदेश अध्यक्ष संदीप राजवंश ने कहा कि उत्तराखंड के रामनगर स्थित सीताबनी में प्रतिवर्ष वीरेश विकल महाराज को श्रद्धांजलि दी जाती है। उन्होंने 26 अप्रैल को लोगों से सीताबनी पहुंचने की अपील की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजू घाघट को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय बागड़ी, जिला महामंत्री मदन पारस, जिला कोषाध्यक्ष कपिल देव, नगर अध्यक्ष कपिल सिसौदिया, प्रदीप कुमार, पवन, ताराचंद, अरविंद, सालवान, विजय पाल, अंकित सिसौदिया, सुनील, पमित घाघट, वीरेंद्र, महेंद्र, विनोद, रामनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed