फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Economic crisis hovers over private colleges

प्राइवेट कॉलेजों पर मंडराया आर्थिक संकट

Thu, 11 Jun 2020 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Economic crisis hovers over private colleges
भारती सिंह। - फोटो : BIJNOR
प्राइवेट कॉलेजों पर मंडराया आर्थिक संकट
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के स्कूल कॉलेज तीन माह से बंद हैं और छात्र फीस नहीं दे रहे हैं। अभिभावकों की नए सत्र के दाखिले कराने में दिलचस्पी नहीं है। वहीं, कॉलेज संचालक आर्थिक संकट का हवाला देकर शिक्षकों को वेतन देने में असमर्थता जता रहे हैं। कोरोना महामारी से पैदा इन हालातों में शिक्षकों को नौकरी जाने का डर सताने लगा है।
जिले में यूपी बोर्ड के 282 वित्त विहीन इंटर कॉलेज, सीबीएसई के 101 स्कूल, करीब 100 स्वपोषित डिग्री कॉलेज, चार प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज हैं। इनमें सैकड़ों शिक्षक व कर्मचारी काम करते हैं। शासन के वित्त विहीन विद्यालय के शिक्षकों को वेतन देने के निर्देश हैं। लेकिन अनेक विद्यालय ने फंड नहीं होने की बात कहकर वेतन नहीं दिया है। माडर्न एरा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सीमा विश्वास का कहना है कि उनके विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को पूरा वेतन दिया गया है। उन समेत शिक्षकों के वेतन में 50 प्रतिशत की कटौती हुई है। छात्र मार्च, अप्रैल तथा मई की फीस दे नहीं रहे हैं। कॉलेज में नए सत्र के लिए ऑनलाइन एडमिशन रजिस्ट्रेशन खोल दिया है। इसमें मात्र पांच सात रजिस्ट्रेशन हुए हैं। छात्रों की फीस से ही वेतन दिया जाता है, आगे के लिए वेतन देना बड़ी समस्या है। स्वपोषित डिग्री कॉलेज में भी कमोबेश यही स्थिति है। शिक्षण संस्थान जल्द खुलने की संभावना नहीं है। संचालकों का कहना है कि आर्थिक संकट में उनके समक्ष स्टाफ कम करने समेत कई विकल्प हैं। जितेंद्र सिंह, रवि कुमार, आरके सिंह आदि शिक्षकों का कहना है कि नौकरी से ही उनका परिवार पलता है। शासन लॉकडाउन में बाहर से आए लोगों को रोजगार दे रही है।
विज्ञापन

कुछ राहत मिले तो जमा कर देंगे फीस
विवेक कालेज के संचालक अमित गोयल का कहना है कि शिक्षक विद्यालय परिवार के सदस्य हैं। उन्हें नौकरी से निकालना समस्या का समाधान नही है। अभी अनिश्चितता का माहौल है। जब तक संस्था के पास फंड है, शिक्षकों को वेतन देंगे। इसके बाद मिल बैठकर समस्या से निपटेंगे। अभिभावकों को फीस जमा करनी चाहिए। सीमा भारती के अनुसार अभिभावक फीस देने के विरोध में नहीं हैं। कॉलेजों को कोरोना प्रकोप को देखते हुए फीस में राहत देनी चाहिए। विश्व भास्कर बताते है कि लॉकडाउन में लोगों के रोजगार ठप हो गए हैं। गुजारा मुश्किल हो रहा है। इसके बावजूद फीस तो देनी है। कॉलेज को फालतू थोपी गई फीस कम करनी चाहिए। भारती सिंह का कहना है कि अभिभावक संघ फीस वृद्धि पर डीएम के समक्ष भी अपना पक्ष रख चुका है। पब्लिक स्कूल चार पांच सौ रुपये मासिक के हिसाब से तीन माह की फीस लें। अतुल विक्रम सिंह का कहना है कि कॉलेज तथा अभिभावक मिलकर फीस की समस्या का हल निकालें। पिछले माहों की फीस थोड़ा थोड़ा करके जमा करें। साथ ही कॉलेज भी फीस कम करें।

अतुल विक्रम सिंह।

अतुल विक्रम सिंह।- फोटो : BIJNOR

अमित गोयल।

अमित गोयल।- फोटो : BIJNOR

सीमा भारती।

सीमा भारती।- फोटो : BIJNOR

श्विभास्कर।

श्विभास्कर।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed