{"_id":"180f49c2cfba90d2edbe50c05cf6ceb4","slug":"economic-conditions-do-not-stand-in-judgment-made-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक हालात न्याय में रोड़ा ना बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक हालात न्याय में रोड़ा ना बने
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 09 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। विवेक कॉलेज ऑफ लॉ के तत्वाधान में वर्ल्ड लीगल सर्विस डे पर कांफ्रेंस का आयोजन किया। कांफ्रेंस का शुभारंभ संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पी.के. श्रीवास्तव, वरिष्ठ अतिथि सीजेएम बिजनौर श्री महेशानंद झा, एडीजे विवेक सैंघल, महाविद्यालय के चेयरमैन अमित गोयल आदि ने मां सरस्वती प्रतिमा के समक्ष द्वीप जलाकर किया।
इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पीके श्रीवास्तव ने कहा वर्ल्ड लीगल सर्विस डे का उद्देश्य होना चाहिए कि न्याय हर उस व्यक्ति तक पहुंचें जो न्याय लेने में आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक परिस्थितियों के कारण असमर्थ हो। एडीजे विवेक सैंघल ने कहा वर्तमान परिप्रेक्ष्य में संप्रभु के मायने बदले हैं, और संप्रभु कोई राजा न होकर बल्कि स्वयं जनता है।
सीजेएम महेशानंद झा ने वर्ल्ड लीगल सर्विस डे के उद्देश्यों का वर्णन किया। कॉलेज के प्रशासनिक निदेशक डॉ. ओपी गुप्ता ने कहा महाविद्यालय में सभी छात्र/छात्राएं विधिक साक्षरता से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम हमेशा चलाते रहें हैं और हम आशा करते हैं कि आगे भी ये होनहार छात्र ग्रामीण अंचल में जाकर विधिक साक्षरता की अलख जगाएंगे जो अच्छे निर्माण में सहायक है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. राजीव चौधरी ने लॉ विजिटिंग गैलेरी एवं लीगल कैंप शुरू करने की घोषणा की सहायक प्रोफेसर तुषार रस्तौगी ने लीगल सर्विस डे के महत्व पर प्रकाश डाला। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता हरपाल सिंह, लॉ विभाग की छात्रा निति खन्ना, नवांग, गौरी भारद्वाज ने विचार रखें। संचालन डॉ अजय राणा ने किया।