फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Eclipse on loan to Bijnor sugar mill

बिजनौर चीनी मिल को मिलने वाले लोन पर लगा ग्रहण

Mon, 04 May 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Eclipse on loan to Bijnor sugar mill
बिजनौर चीनी मिल को मिलने वाले लोन पर लगा ग्रहण
विज्ञापन

नहीं हुई बैंक बोर्ड की बैठक, मिल को मिलना है 50 करोड़ का लोन
बिजनौर। लॉकडाउन के चलते बिजनौर चीनी मिल के गन्ना भुगतान को भी ग्रहण लग गया है। बैंक बोर्ड की बैठक न होने के चलते मिल को मिलने वाली सीसीएल मंजूर नहीं हो पाई है। मिल को लॉकडाउन से पहले जो सीसीएल मिला था उसमें से करीब 60 प्रतिशत रुपया बैंक ने ही काट लिया था।
मिलों को चीनी बैंक के पास गिरवी रख कैश क्रेडिट लिमिट यानि सीसीएल मंजूर करानी थी। बिजनौर चीनी मिल ने किसानों से अब तक 117 करोड़ का गन्ना खरीदा है। इसमें से 20.55 करोड़ का भुगतान ही हो पाया है। बिजनौर चीनी मिल ने उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक से 80 करोड़ की सीसीएल मांगी थी। इसमें से 30 करोड़ का सीसीएल ही मंजूर हुआ था। बैंक ने मिल को 30 करोड़ का भुगतान किया लेकिन इसमें से करीब 18 करोड़ रुपया बैंक ने काट लिया। यह रुपया पिछले साल की क्रेडिट लिमिट का था जो जमा नहीं किया गया था। मिल ने अब भी करीब 30 करोड़ का सीसीएल की मांग की है। मिल को मार्च में सीसीएल मंजूर होना था लेकिन लॉकडाउन की वजह से उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के बोर्ड की बैठक नहीं हो पाई। अब मई में लॉकडाउन खत्म होते ही मिल फिर से सीसीएल के लिए प्रयास करेगा।
विज्ञापन

मिल जाएगी सीसीएल
बिजनौर चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक राहुल चौधरी का कहना है कि मिल को सीसीएल मिल जाएगी। मिल के पास चीनी के करीब दो लाख 90 हजार बोरे हैं जो गिरवी नहीं हैं। केवल इनकी ही कीमत 65 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की पर्ची जारी करने की मांग
अफजलगढ़। चीनी मिल द्वारा दो सप्ताह पूर्व भरवाए गन्ना बांड की किसानों ने पर्ची जारी कराने की मांग की है। राजपाल सिंह, धर्मप्रकाश शर्मा, नंदराम सिंह, गजराम सिंह आदि किसानों का कहना है कि उनके खेतों में बेसिक सप्लाई से अधिक गन्ने की पैदावार होने से खेतों में गन्ने की फसल खड़ी है जबकि चीनी मिलों ने बांड भरवाया था। लेकिन अभी तक बेसिक कोटे से अलग चीन मिल गेट की पर्ची जारी नहीं हुई है। यदि चीनी मिल बंद हो गई तो उनके खेतों में लाखों रुपये की खड़ी फसल बर्बाद हो जाएगी। गन्ना विकास समिति के सचिव साहब सिंह सत्यार्थी ने बताया कि डाटा कम्प्यूटर में फीड कराया जा रहा है। शीघ्र ही पर्ची जारी की जांएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed