{"_id":"6532bc59b04e7f1912050986","slug":"echo-of-the-case-of-suspension-of-head-assistant-reached-bareilly-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-5775-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रधान सहायक के निलंबन के मामले की गूंज बरेली पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रधान सहायक के निलंबन के मामले की गूंज बरेली पहुंची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कालागढ़। कालागढ़ के रामगंगा बांध मंडल के अंतर्गत शिविर प्रबंध खंड के प्रधान सहायक के निलंबन के मामले की गूंज रुहेलखंड बरेली के मुख्य अभियंता स्तर प्रथम के कार्यालय तक पहुंच गई है। बरेली के मुख्य अभियंता ने मुरादाबाद के पूर्वी गंगा के मुख्य अभियंता को लिखित आदेश देते हुए 15 दिन में मामले के निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
मिनिस्ट्रिरियल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्मेंट उत्तर प्रदेश के बरेली मंडल के अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार ने बताया कि कालागढ़ स्थित रामगंगा बांध मंडल के अंतर्गत कर्मचारियों की अनेक समस्याएं अधीक्षण अभियंता के कारण हल नहीं हो पा रही है। मनमाने तरीके से दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। प्रधान सहायक डिगेंद्र सिंह का नियम विरुद्ध निलंबन किया गया है। मृतक आश्रितों के प्रकरण लंबित हैं। अधीक्षण अभियंता संगठन से वार्ता भी नहीं कर रहे हैं। संगठन के साथ कर्मचारी परिवार उनके कार्यालय पर धरना दे चुके हैं। इस मामले की जांच मंडल के ही अधिशासी अभियंता नीरज कुमार त्यागी को सौंप गई है, जबकि जांच बाहरी अधिकारी के द्वारा की जानी चाहिए। उधर, संगठन की मांग पर रुहेलखंड बरेली के मुख्य अभियंता स्तर प्रथम एसपी सिंह ने मुरादाबाद के मुख्य अभियंता को लिखे पत्र में 15 दिन के अंदर प्रकरण का निस्तारण करने को कहा है।