{"_id":"601c3cf28ebc3e4b3a33e506","slug":"eastern-ganga-canal-bridge-broken-railings-accident-prone-nazibabad-news-mrt523775551","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी गंग नहर पुल की टूटी रेलिंग, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी गंग नहर पुल की टूटी रेलिंग, हादसे की आशंका
विज्ञापन
मंडावली क्षेत्र के गुलालवाली के पास पूर्वी गंग नहर पुल की क्षतिग्रस्त रेलिंग।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी गंग नहर पुल की टूटी रेलिंग, हादसे की आशंका
मंडावली/नजीबाबाद। पूर्वी गंग नहर पर गुलालवाली के पास पुल की टूटी रेलिंग दो वर्ष बाद भी ठीक नहीं कराई गई। पुल पर टूटी रेलिंग से मार्ग पर हादसे की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने जल्द पुल की रेलिंग ठीक कराने की मांग की है।
मंडावली क्षेत्र में पूर्वी गंग नहर पर गुलालवाली के निकट करीब दो वर्ष पूर्व एक डीसीएम की टक्कर लगने से नहर पुल की रेलिंग टूट गई थी। ग्रामीण जगविंदर सिंह, कुल्ला सिंह, जगजीत सिंह, पप्पू सिंह, सोनू, हरजिंदर का कहना है कि पूर्वी गंग नहर पुल की टूटी रेलिंग के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि पुल के नजदीक तीव्र मोड़ है और उसी स्थान पर रेलिंग टूटी हुई है। इस मार्ग पर बाईपास होने के कारण ट्रैफिक भी अधिक रहता है। पुल की रेलिंग टूटी होने से यहां हर समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से इस पुल की टूटी रेलिंग को ठीक कराने की मांग की है।
पूर्वी गंग नहर के अवर अभियंता संजय सिंह ने बताया कि इस नहर पर दो-तीन जगह पुल की रेलिंग और भी टूटी हुई है। एक माह के भीतर टूटी रेलिंग ठीक करा दी जाएगी।