फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Earth art is the oldest art of the country: Omprakash Gola

माटी कला देश की प्राचीनतम शिल्पकला : ओमप्रकाश गोला

Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Earth art is the oldest art of the country: Omprakash Gola
माटी कला देेश की प्राचीनतम शिल्पकला : ओमप्रकाश गोला
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। उत्तर प्रदेश खादी माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने कहा कि माटी कला देेश की प्राचीनतम शिल्पकला है। इस कला से जुड़कर न केवल हम संस्कृति से जुड़ते हैं, बल्कि कम खर्च पर अधिक लाभ अर्जित कर सकते हैं।

नजीबाबाद के मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र में प्राचार्य सोमप्रकाश की देखरेख में तीन दिवसीय माटी कला प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहारनपुर 15, बागपत 18, शामली 27 समेत कुल 60 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। शिविर के अंतिम दिन मुख्य अतिथि उप्र खादी माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोला ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए मिट्टी के उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में प्राचीन समय से माटी कला का प्रयोग किया जा रहा है। वर्तमान समय में मिट्टी से बने उत्पादों की काफी डिमांड है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत हस्तनिर्मित उत्पादों से जुड़े वर्ग को भी प्रोत्साहित कर रही है। मास्टर ट्रेनर विकास प्रजापति ने प्रशिक्षणार्थियों को मिट्टी से बनाए जाने वाले उत्पादों में बरती जाने वाली सावधानी बताई। इसके बाद शिविर में शामिल 60 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर ऋषिपाल प्रजापति, रामनिवास गोला, रजनीश प्रजापति, जोगेंद्र सिंह, एनएन शर्मा, गुंजन सिंह, विशाल कुमार, उमेश कुमार, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed