फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Each house someone sick

हर घर में कोई न कोई बीमार

Sun, 11 Sep 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sun, 11 Sep 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Each house someone sick
‌बिजनौर जिले में लगे कैंप में मरीजों का उपचार करते चिकित्सक - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर।जिले में बुखार के कारण दहशत पसरी हुई है। खासतौर से गांवों में हर घर में कोई न कोई सदस्य बीमार पड़ा है। जिला अस्पताल के अलावा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी मरीजों की भीड़   उमड़ रही है। 
विज्ञापन

नूरपुर, धामपुर, मंडावर, हीमपुरदीपा क्षेत्र में बुखार से अब तक करीब 24 ग्रामीणों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग गांवों में कैंप कर मरीजों की जांच कर दवाई दे रहे हैं, लेकिन स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा है। जिला अस्पताल में प्रतिदिन बुखार पीड़ित करीब 300 मरीज आ रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मंडावर सीएचसी पर बुखार पीड़ित 172 मरीज देखे गए। प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ टूट पड़ी है। तीन मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने पर उनको भर्ती किया गया है। शरीर में ज्यादा कमजोरी आने पर तीनों को ड्रिप लगाई जा रही है। बाकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की यही हालत देखने को मिल रही है। सीएमओ डॉ सुखबीर सिंह के मुताबिक गांव वालों को डेंगू से मलेरिया से बचाव के उपायों के बारे में बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर,  मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम जसपुर निवासी ईश्वर सिंह की 26 वर्षीय पत्नी रीतू को अचानक तेज बुखार हुआ। नजीबाबाद में प्राइवेट नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान सुधार न होने पर जिला अस्पताल मेरठ उपचार के लिए ले जाते समय मृत्यु हो       गई। महिला का शव गांव में पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मंडावली क्षेत्र में  बुखार से इससे पूर्व भी मृत्यु हो चुकी हैं। ग्रामीणों ने अचानक बुखार से मरीजों की संख्या बढ़ने से भय व्यप्त है। उधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी ने बुखार आदि की शिकायत होने पर तत्काल योग्य चिकित्सक से उपचार कराने की सलाह दी। वहीं   आए दिन बुखार से मौत पर लोगों में भय है। गामीणों का कहना है कि समय से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों मंंे कैंप नहीं करती और न ही फॉगिंग की कराई जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed