फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-rickshaws causing traffic jams in Kiratpur market

Bijnor News: ई-रिक्शा से किरतपुर के बाजार में लग रहा जाम

Tue, 25 Aug 2026 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws causing traffic jams in Kiratpur market
किरतपुर। नगर के प्रमुख बाजार, बस स्टैंड, स्टेशन चौराहा, मंडावर रोड और आंबेडकर चौक पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़कों पर अतिक्रमण, पार्किंग की कमी और ई-रिक्शाओं की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण आए दिन जाम लग रहा है। इससे राहगीरों के साथ व्यापारियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि कई बाजारों में दुकानदारों का सामान फुटपाथ और सड़क तक फैला रहता है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं।
विज्ञापन

कई स्थानों पर दोपहिया वाहन भी सड़क के बीच में खड़े रहते हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में ई-रिक्शाओं के बाजार में आने से यातायात व्यवस्था बिगड़ जाती है और कुछ ही देर में जाम लग जाता है। व्यापारियों के अनुसार जाम के कारण ग्राहक बाजार में आने से बच रहे हैं, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि कई बार दस मिनट के सफर में घंटों लग जाते हैं। व्यापारिक संगठनों की ओर से भी प्रशासन और नगर पालिका से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन

व्यापारी शौर्य अग्रवाल का कहना है कि प्रमुख बाजारों में जाम गंभीर समस्या बन गया है। फुटपाथ पर सामान फैला होने और सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग से सड़कें संकरी हो जाती हैं। ई-रिक्शाओं की अधिक संख्या भी जाम का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी शोभित अग्रवाल का कहना है कि बाजार में ई-रिक्शाओं की आवाजाही के लिए वन-वे व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। गलत पार्किंग और ई-रिक्शाओं की अव्यवस्थित आवाजाही के कारण जाम लगता है, जिससे आने-जाने वालो को भी परेशानी होती है।

एडवोकेट तल्हा मकरानी ने कहा कि दुकानों के बाहर सड़क तक सामान रखने और पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से बाजार की सड़कें संकरी हो गई हैं। अतिक्रमण हटाने के साथ ही वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और व्यापार प्रभावित न हो।

व्यापारी आकाश जैन का कहना है की नगर पालिका को अतिक्रमण की समस्या का कोई स्थायी समाधान ढूंढना चाहिए।
अधिशासी अधिकारी मेघा गुप्ता ने बताया कि जल्द ही टीम बनाकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed