फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-rickshaw driver raped a girl who was going to buy juice

Bijnor News: जूस लेने जा रही युवती से ई-रिक्शा चालक ने किया दुष्कर्म

Sat, 01 Aug 2026 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver raped a girl who was going to buy juice
धामपुर। धामपुर के एक मोहल्ले की युवती को जंगल में ले जाकर ई-रिक्शा चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती के मां ने आरोपी को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उनकी पुत्री 30 जुलाई की रात करीब आठ बजे जूस लेने के लिए दुकान पर जा रही थी तभी मोहल्ले का ही युवक उसे रास्ते में मिला। आरोपी उसे अपने ई-रिक्शा में बैठाकर दुकान के स्थान पर जंगल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी उसे रिक्शा में बैठाकर मोहल्ले में ही छोड़कर भाग गया। देर रात जब उनकी पुत्री ने घटना के बारे में परिजनों को जानकारी दी तो वे रात में ही थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed