फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   E-rickshaw driver dies, four injured in car collision

Bijnor News: कार की टक्कर से ई- रिक्शा चालक की मौत, चार घायल

Sun, 17 Mar 2024 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 17 Mar 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies, four injured in car collision
धामपुर में सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। स्त्रोत ग्रामीण
धामपुर। ग्राम किरार खेड़ी-भटियाना संपर्क मार्ग पर पंचायतघर के पास कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। जिसमें ई-रिक्शा चालक किशन कुमार जाटव (40) की मौत हो गई। ई - रिक्शा में सवार अन्य तीन घायल हो गए। इसी दौरान कार की चपेट में एक अन्य बाइक सवार भी चपेट में आ गया। जिससे उसे भी काफी चोटें आई है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव जैतरा निवासी किशन कुमार ई-रिक्शा चलाता था। शनिवार को जब वह गांव किरारखेड़ी-भटियाना संपर्क मार्ग पर ई-रिक्शा में सवारियों को लेकर धामपुर जा रहा था तभी कार ने टक्कर मार दी। जिसमें ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि अन्य तीन सवारियां घायल हो गईं। घायलों में फातिमा पत्नी अबरार, फरजाना पत्नी मेहताब निवासी ग्राम किरारखेड़ी, ओबी (10) पुत्र सत्येंद्र निवासी ग्राम नीमला को गुम चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

जब हादसा हुआ तो उस दौरान गांव भटियाना निवासी बाइक सवार शुभम उर्फ जसवीर भी कार की पेट में आने से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार गया। किशन कुमार को गंभीर अवस्था में सीएचसी धामपुर में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। अन्य घायलों को निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। घटना से मृतक व्यक्ति के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने किशनकुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed