{"_id":"5e6542da8ebc3ec9871b0904","slug":"durgavati-team-wins-bijnor-news-mrt4728535198","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानी दुर्गावती टीम 57 रन बनाकर विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानी दुर्गावती टीम 57 रन बनाकर विजयी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। विश्व महिला दिवस के मौके पर नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला क्रिकेट मैच में रानी दुर्गावती टीम ने रानी लक्ष्मी बाई टीम को 57 रनों से हराया।
रविवार को नेहरू स्पोर्टस स्पोर्ट्स में क्रिकेट मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी संजीव त्यागी की पत्नी पूजा त्यागी ने किया। विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियों और कर्मचारियों ने क्रिकेट मैच में हिस्सा लिया। रानी लक्ष्मी बाई और रानी दुर्गावती टीम के बीच 15 ओवर का क्रिकेट मैच खेला गया। जिला खनन अधिकारी डा. रंजना सिंह ने रानी दुर्गावती तथा एसडीएम नजीबाबाद संगीता ने रानी लक्ष्मी बाई टीम की कप्तानी की। रानी दुर्गावती टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए। पूजा त्यागी ने 30, सलोनी ने 24, मानवी ठाकुर ने 21 रनों की पारी खेली। अनामिका व गार्गी ने दो तथा मंतशा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रानी लक्ष्मीबाई टीम 57 रनों पर बनाकर ऑल आउट हो गई। श्रद्धा ने 12 तथा अनामिका ने छह रन बनाए। सलोनी ने तीन तथा प्रगति ने दो विकेट झटके। डीएम रमाकांत पांडेय ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार धमेंद्र सिंह, जिला पिछड़ा अधिकारी केएन सिंह, डा. सोहनवीर सिंह, नगेंद्र मिश्रा, उपक्रीड़ाधिकारी जयवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन राजेंद्र सोलंकी ने किया।