{"_id":"581cd5494f1c1bad3143875c","slug":"duplicate-mobile-pakde","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल कंपनी की टीम ने मारा छापा, डुप्लीकेट मोबाइल पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल कंपनी की टीम ने मारा छापा, डुप्लीकेट मोबाइल पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
डुप्लीकेट मोबाइल पकड़े।
- फोटो : डुप्लीकेट मोबाइल पकड़े।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नगीना में इंटेक्स मोबाइल कंपनी की चार सदस्यीय जांच टीम ने बृहस्पतिवार रात तीन मोबाइल दुकानों पर छापा मारकर कंपनी के 22 डुप्लीकेट मोबाइल जब्त किए। इसके साथ ही तीनाें मोबाइल विक्रेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच टीम की इस कार्रवाई से मोबाइल विक्रेताओं में हड़कंप मचा रहा।
इंटेक्स मोबाइल की जांच टीम के सदस्य मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि करीब एक माह पूर्व कंपनी की काउंटर सेल टीम ने नगीना में कंपनी के डुप्लीकेट मोबाइल बेचे जाने की जानकारी दी थी।
इसी आधार पर जांच अधिकारी अजय देवरिया, विशाल शर्मा, नितिन कुमार के साथ वह नगीना पहुंचे और दुकानों पर पहुंचकर इंटेक्स कंपनी के मोबाइलों की जांच की। जांच के दौरान ताज इलेक्ट्रॉनिक्स से 12, गौरव टेलीकॉम से नौ एवं गगन टेलीकॉम से एक कंपनी का डुप्लीकेट मोबाइल जब्त कर पुलिस को साैंपा गया।
विज्ञापन
मोबाइल विक्रेताओं का कहना है कि उन्होंने नगीना स्थित कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर से माल बिल के साथ खरीदा है। बिलों को जांच के दौरान प्रस्तुत भी किया है। कोतवाल नाथीराम पंवार का कहना है कि जांच टीम की तहरीर पर तीनों मोबाइल विक्रेताओं के खिलाफ धोखाधड़ी में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।