फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Due to the breakdown of Rajwahi tracks, crops are submerged

रजवाहे की पटरी टूटने से फसलें जलमग्न

Mon, 27 Mar 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 27 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Due to the breakdown of Rajwahi tracks, crops are submerged
जलमग्न हुए खेतों में फसल की बर्बादी देखता एक किसान। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में नहर का रजवाहा टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। फूलों की खेती करने वाले एक किसान की पांच लाख की फसल नष्ट हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पटरी ठीक करने के लिए घंटों बाद जेसीबी मशीन भेजी। तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे। किसानों को हुए नुकसान का तहसील की टीम आंकलन करेगी।
विज्ञापन

मंडावर व किशनवास गांव के बीच एक नहर का रजवाहा है। इससे आसपास के गांव वाले सिंचाई करते हैं। सोमवार सुबह करीब छह बजे रजवाहे की एक साइड बह गई और खेतों में पानी भर गया। मोहल्ला फराजटोली निवासी रामपाल सिंह रजवाहे के पास गुलाब की खेती करते हैं। उनके छह बीघे के खेत में पानी भरने से फसल नष्ट हो गई। मोहल्ला बुड़गरान निवासी संजय शर्मा के गेहूं के पांच बीघे के खेत में भी पानी भर गया। सूचना पर लेखपाल अरुण कांबोज चार मजदूरों को लेकर पहुंचे, लेकिन रजवाहा ठीक नहीं हो पाया। गांव वालों के अनुसार सिंचाई विभाग के एसडीओ को बार बार फोन करने के बाद भी रजवाहा ठीक करने के लिए जेसीबी मशीन नहीं आई। मशीन न आने से रजवाहे का पानी लगातार खेतों में जाता रहा। सूचना मिलने पर तहसीलदार राजेश वर्मा मौके पर पहुंच गए। दोपहर करीब एक बजे जेसीबी मशीन आने पर रजवाहे की पटरी की मरम्मत की गई। तब तक किसानों की सैकड़ों बीघा गन्ने, गेहूं व अन्य फसलों में पानी भर चुका था। तहसील की टीम किसानों को हुए नुकसान का आंकलन करेगी। इसके बाद किसानों को हुए नुकसान की भरपाई शासन द्वारा की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed