फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drunk man climbs mobile tower

Bijnor News: नशे में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक

Sat, 07 Feb 2026 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Drunk man climbs mobile tower
नांगलसोती- गांव दिनौड़ी में मोबाइल टावर पर बैठा युवक। स्रोत-ग्रामीण
नांगलसोती। गांव दिनोड़ी में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। गांव दिनोड़ी में शुक्रवार की शाम 19 वर्षीय अजय नशे की हालत में गांव में ही एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर चढ़ता देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने युवक को टावर से उतरने के लिए कहा, लेकिन युवक टावर से उतरने के लिए राजी नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही युवक टावर से उतर गया। युवक टावर पर करीब आधे घंटे तक बैठा रहा। टॉवर पर बैठे युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed