फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drugs found in medical store

मेडिकल स्टोर में मिलीं नशीली दवाइयां

Sat, 24 Sep 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Drugs found in medical store
मेडिकल स्टोर में मिलीं नशीली दवाइयां
विज्ञापन

नगीना। नशीली दवाइयां बेचने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर मालिक को जेल भेजने के बाद भी नगीना के कुछ मेडिकल स्टोरों पर नशीली दवाइयां धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। शुक्रवार रात भी जिला औषधि निरीक्षक ने एक मेडिकल स्टोर से कुछ नशीली दवाइयां बरामद की है।

जिला औषधि निरीक्षक उमेश कुमार भारती ने बृहस्पतिवार रात आजाद कॉलोनी में स्थित राठौर मेडिकल स्टोर व शर्मा मेडिकल स्टोर पर छापे मारे। दोनों ही मेडिकल स्टोरों पर नियम विरुद्ध कार्य करते मेडिकल स्टोर स्वामी पाए गए थे। शुक्रवार रात नगर के मोहल्ला बिश्नोई सराय में स्थित अमन मेडिकल स्टोर पर की गई छापे की कार्रवाई के बाद जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर कुछ नशीली दवाइयां बिना बिल के पाई गई। जिसके बाद जिला औषधि निरीक्षक चेतावनी दी कि यदि 7 दिन के भीतर बिल प्रस्तुत नहीं किए गए तो न्यायालय में वाद दायर कराया जाएगा। जिला औषधि निरीक्षक ने बताया कि नगीना में कुछ मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाएं बेची जाने की लगातार शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed