फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drug de-addiction campaign should be taken to the end

Bijnor News: अंजाम तक पहुंचाया जाए नशा मुक्ति अभियान

Thu, 08 Jun 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 08 Jun 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Drug de-addiction campaign should be taken to the end
बिजनौर कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा।
- डीएम ने ली बैठक, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ अभियान छेड़ने के निर्देश
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नशे के खिलाफ अभियान में एक बार फिर तेजी लाने की कवायद होने लगी है। इसी क्रम में डीएम ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ युद्ध को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दिशा निर्देश दिए।
बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में डीएम उमेश मिश्रा ने बताया सीएम योगी की मंशा अनुरूप में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिए कि शराब की दुकानों की चेकिंग निर्धारित बिन्दुओं के आधार पर की जाए। ओवर रेटिंग पाए जाने पर संबंधित दुकान स्वामी के विरूद्व कार्रवाई हो। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध शराब की तस्करी तथा नकली शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए चेकिंग अभियान चलाएं। साथ ही मादक पदार्थों पर कड़ी लगाम लगाने के लिए मिशन मोड में कार्य करने जोर दिया गया।
विज्ञापन

नशामुक्ति के लिए अपने-अपने स्तर से जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा गया। ड्रग्स एवं मादक पदार्थों के सेवन पर रोक लगाये जाने के लिए मेडिकल स्टोरों पर नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूर्ण रोकथाम के लिए औषधि निरीक्षक सघन को निर्देश दिए गए। मेडिकल स्टोरों की निरन्तर निगरानी तथा बिना लाइसेंस की दुकानों पर सबंधित विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। मादक पदार्थो की तस्करी व अवैध व्यापार में संलिप्त संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए, उन पर सतर्क निगरानी रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने जिला कृषि अधिकारी से कहा कि जिले में अफीम की अवैध खेती की रोकथाम के लिए किसान सहायकों तथा लेखपालों को निर्देशित किया जाए। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन विनय कुमार सिंह ने निर्देश दिए कि विद्यालयों के खुलने पर संबंधित अधिकारी विद्यालयों में नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण कराएं। बैठक में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन, सीएमओ विजय कुमार गोयल, जिला आबकारी अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed