{"_id":"6477a30d575d843f6f0336d6","slug":"drug-addict-beat-his-wife-to-death-case-registered-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-4197-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नशेड़ी ने पत्नी को पीट पीट कर मार डाला, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नशेड़ी ने पत्नी को पीट पीट कर मार डाला, केस दर्ज
Thu, 01 Jun 2023 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम टांडा माईदास में महिला की हत्या के बाद पूछताछ करती पुलिस।
बिजनौर/नगीना। एक नशेड़ी ने पत्नी की पीटकर हत्या कर दी। वारदात को आरोपी ने अपनी बहन के घर पर अंजाम दिया। महिला के चेहरे पर चोट के भी निशान बने हुए हैं, वहीं गला दबाकर भी हत्या किए जाने की आशंका है। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही यह साफ हो पाएगा। मामले में मृतका की नानी की ओर से उसके पति और ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
नगीना देहात क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी सदाकत पुत्र नाजिम ने चार साल पहले पाड़ला गांव के इंतजार की बेटी नरगिस से शादी की थी, यह दोनों की दूसरी शादी थी। नरगिस की नानी जुबैदा निवासी नहटौर ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि मंगलवार सुबह सदाकत पत्नी नरगिस को लेकर गांव टांडा माई दास निवासी अपने बहनोई शहजाद के यहां चला गया। जहां उसने बहन शाइस्ता के साथ मिलकर नरगिस की पीटकर हत्या कर दी। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सदाकत और उसकी बहन शाइस्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
उधर, थाना प्रभारी सर्वेंद्र कुमार ने मृतका के शव का पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौका मुआयना करते हुए मामले के संबंध में जानकारी ली। एएसपी देहात राम अर्ज ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। उधर लोगों का कहना था कि आरोपी की पहली पत्नी की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद आरोपी ने दूसरी शादी नरगिस से की थी।
विज्ञापन
वर्जन:::
दहेज हत्या की धाराओं में मृतका के पति और ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्राथमिक जांच में मारपीट किए जाने की बात सामने आई है, मृतक के चेहरे पर चोट के भी निशान बने हुए हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट पता चलेगा - राम अर्ज, एएसपी देहात