फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drop -room primary school

प्राथमिक स्कूल का कमरा गिरा

Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 27 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Drop -room primary school
नूरपुर के ग्राम रहटी जागीर गिरा मकान का मलबा। - फोटो : अमर उजाला
जलालाबाद में  जंग लगी व्यवस्था के कारण बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ करने से भी अधिकारी बाज नहीं आते। जिले में कई जर्जर स्कूलों में बच्चे पढ़ाई करने को विवश हैं। इसी कड़ी में बारिश के कारण जलालाबाद में स्थित जर्जर प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का एक कक्ष और बरामदा भरभराकर गिर गया। गनीमत यह है कि यह हादसा स्कूल खुलने से तीन घंटे पहले हुआ। अन्यथा बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती थी।  उधर, नांगलसोती में एक पक्के और कच्चे मकान की छत गिर गई।
विज्ञापन

जलालाबाद के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय का भवन काफी खस्ताहाल है। स्कूल में लगभग 150 विद्यार्थी पढ़ते हैं। बुधवार को अलसुबह करीब चार बजे बारिश के कारण अचानक आबादी के बीच स्थित स्कूल का एक जर्जर कक्ष और बरामदे का लेंटर गिर गया। स्कूल के कमरे के गिरने की धमाके की आवाज सुनकर पड़ोसी जाग गए। स्कूल का कमरा गिरने से मलबा पड़ा हुआ है। मुख्य अध्यापिका विम्मी रानी की सूचना पर बीईओ इश्क लाल ने स्कूल के क्षतिग्रस्त कमरे और बरामदे का निरीक्षण किया। मुख्य अध्यापिका ने बच्चों को खतरा होने तथा स्कूल का सामान और रिकॉर्ड आदि रखने में परेशानी होने की बीईओ को जानकारी दी। 
विज्ञापन

उधर, नांगलसोती के गांव मायापुरी निवासी नेपाल सिंह के कमरे का खस्ताहाल लेंटर वर्षा के चलते धराशायी हो गया। संयोग से परिजन बरामदे में सो हुए थे। मायापुरी में ही गोविंद सिंह की कच्ची छत गिर गई। इसी गांव में बंटी के मकान पर यूकेलिप्टस का पेड़ गिर गया। वहीं नूरपुर के गांव रहटी जागीर में बारिश के दौरान मकान की छत गिरने से उसके मलबे में दबकर गृह स्वामी घायल हो गया।  गांव रहटी जागीर निवासी शूरवीर सिंह के मकान की छत पर लकड़ी की बल्लियां पड़ी हुई हैं। बुधवार को सुबह हुई तेज बारिश के दौरान शूरवीर मकान में चारपाई पर लेटा हुआ था। इस दौरान अचानक मकान की छत व साइड की दीवार भरभरा कर गिर गई । शूरवीर मलबे में दब गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल हुए शूरवीर को परिजन उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए हैं। गनीमत रही कि शूरवीर का परिवार हादसे के समय मकान के दूसरे छोर पर था।  सूचना पर पहुंचे हल्का लेखपाल ने मकान गिरने से हुए नुकसान का जायजा लिया। इससे पूर्व, पास के गांव हसनपुर बिल्लौंच में भी बारिश के दौरान मकान गिरने से एक वृद्धा की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना में  बुधवार की सुबह करीब 11 बजे नगीना के अंबेडकर नगर को जाने वाली रोड पर स्थित सीएचसी के पुराने महिला अस्पताल की दीवार भरभरा कर गिर गई। वर्षा के कारण मार्ग पर भीड़ भाड़ न होने के कारण किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ। नगीना सीएचसी प्रभारी डा. मानस व ईश्वर आनंद ने स्टाफ के साथ मौके का निरीक्षक कर उच्च अधिकारियों को जानकारी दी है।

वहीं हल्दौर में गांव पैजनियां निवासी महेश चंद विश्वकर्मा का कच्चा मकान तेज बारिश में भरभराकर गिर गया, जिससे उसके अंदर रखा हजारों रुपये का गेहूं, बर्तन, चारपाई, कपड़े आदि अन्य सामान दब गया। पीड़ित मकान मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed