फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drone survey done to build embankment of Gangan

गांगन के तटबंध बनाने के लिए ड्रोन से किया सर्वे

Mon, 17 Oct 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Drone survey done to build embankment of Gangan
गांगन के तटबंध बनाने के लिए ड्रोन से किया सर्वे
विज्ञापन

नहटौर। गांव फिरोजपुर और मलकपुर के पास सिंचाई विभाग की टीम ने रविवार को गांगन नदी का ड्रोन से सर्वे किया। दोनों गांवों को बाढ़ से सुरक्षित रखने के लिए तटबंध बनाया जाएगा। गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया था।
गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने पर 12 अक्टूबर के अंक में अमर उजाला ने गांगन का जलस्तर बढ़ने पर गांव फिरोजपुर का पुल डूबने की खबर को प्रकाशित किया था। जलस्तर बढ़ने पर गांव फिरोजपुर में भी पानी पहुंच गया था। जिसके बाद अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिशासी अभियंता राकेश कुमार ने मौके पर पहुंचकर गांगन के जलस्तर को देखा था। रविवार को सिंचाई विभाग के जेई नासिर हुसैन, महावीर सिंह व रोहित कुमार, ड्रोन आपरेटर विनीत कुमार गांगन नदी के पुल पर पहुंचे। उन्होंने गांव फिरोजपुर के पुल से दोनों ओर गांगन नदी का सर्वे किया।
विज्ञापन

इन गांवों के पास गांगन नदी के तटबंध क्षतिग्रस्त हैं। जिससे गांगन नदी का जलस्तर बढ़ने पर गांगन का पानी गांवों की ओर बढ़ जाता है। गांव मलकपुर के सामने गांगन नदी व गांव के बीच सड़क है। सड़क के किनारे कई स्थानों पर वर्षों पूर्व पत्थर की पीचिंग लगाई गई थी। वह भी क्षतिग्रस्त हो गया है। गांव की सुरक्षा के लिहाज से गांगन नदी की पालटों को बनाने की योजना है। करीब आठ सौ मीटर के एरिया का ड्रोन से सर्वे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed