{"_id":"5fe23a578ebc3e4357141243","slug":"drone-flying-from-village-to-village-for-survey-bijnor-news-mrt516909639","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे के लिए गांव-गांव उड़ रहे ड्रोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे के लिए गांव-गांव उड़ रहे ड्रोन
विज्ञापन
चांदपुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला में स्वामित्व योजना के तहत सर्वे के लिए उड़ता ड्रोन।
- फोटो : BIJNOR
सर्वे के लिए गांव-गांव उड़ रहे ड्रोन
चांदपुर। प्रधानमंत्री ग्रामीण स्वामित्व योजना को लेकर तहसील प्रशासन द्वारा खतौनी की तर्ज पर घरौनी बनाने के लिए तहसील क्षेत्र के पांच गांवों में ड्रोन की मदद से सर्वे किया गया। स्वामित्व योजना के तहत अब तक तहसील के 128 गांवों में ड्रोन उड़ाकर सर्वे किया जा चुका है। कुल 467 गांवों का सर्वे होना है।
मंगलवार को स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को आवासीय भूमि एवं मकानों का मालिकाना हक देने के लिए चांदपुर तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेला, तखनपुरी, जौनपुर, इमलिया, चुखेड़ी पांच गांवों के ग्रामीणों के मकानों का सर्वे ड्रोन से किया गया। खतौनी की तर्ज पर घरौनी बनाने की इस योजना से ग्रामीणों को मकानों का मालिकाना हक मिलेगा।
तहसीलदार सुनील कुमार ने बताया कि योजना के तहत अब तक 128 गांवों में ड्रोन उड़ाकर सर्वे किया जा चुका है। चांदपुर तहसील के कुल 467 गांवों का सर्वे होना है। रोज पांच-पांच गांव में ड्रोन उड़ाकर सर्वे किया जा रहा है।
विज्ञापन
गांव मिर्जापुर बेला के लेखपाल आजाद हुसैन ने बताया कि लेखपालों द्वारा गांवों में घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। अब टैक्नीकल टीम द्वारा ड्रोन उड़ाकर सर्वे किया जा रहा है। ड्रोन सर्वे के दौरान ड्रोन सर्वे इंचार्ज आलोक मिश्रा, लेखपाल संदीप कुमार, लेखपाल वीर सिंह, लेखपाल आजाद हुसैन आदि मौजूद रहे।
क्या है स्वामित्व योजना :- पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामित्व योजना शुरू की थी। योजना के तहत गांवों में लोगों को उनकी आवासीय जमीन का मालिकाना हक दिया जाना है। किसानों और ग्रामीणों को उनकी जमीन का हक दिलाने के लिए नई तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले पुरानी व्यवस्था में गांव में खेतिहर जमीन का रिकार्ड तो रखा जाता था लेकिन मकानों पर विशेष ध्यान नहीं दिया जाता था। इस योजना के तहत ग्रामीणों को उनके मकान का मालिकाना हक मिल सकेगा।