फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Driving license will be made on the scheduled date

निर्धारित तिथि पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस

Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Driving license will be made on the scheduled date
निर्धारित तिथि पर ही बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
विज्ञापन

बिजनौर। अब ऑनलाइन आवेदन के बाद मिली निर्धारित तिथि पर ही ड्राइविंग लाइसेंस बनेगा। इससे पहले या बाद की तिथि में किसी भी आवेदक का डीएल नहीं बन पाएगा। परिवहन मुख्यालय लखनऊ ने स्थानीय अफसरों से यह अधिकार छीनते हुए वेबसाइट को लॉक कर दिया है। एआरटीओ प्रशासन के मुताबिक परिवहन मुख्यालय से निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित तिथि को ही संबंधित आवेदक का डाटा सिस्टम पर खुलेगा। इससे पहले या बाद वाली तिथि को डाटा ओपन नहीं होगा।

किसी भी वाहन का संचालन करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है और उसी के साथ साथ ऑनलाइन फीस भी जमा करनी होती है। इसके बाद आवेदक को एआरटीओ कार्यालय पहुंचने के लिए तारीख दी जाती है। निर्धारित तिथि को ही आवेदक को दोपहर एक बजे से पूर्व एआरटीओ कार्यालय में पहुंचना होता है। एआरटीओ द्वारा क्रॉस चेकिंग करने के बाद आवेदक को टेस्ट के लिए वेरीफाई किया जाता है। टेस्ट पास करने के बाद सारा डाटा परिवहन विभाग के सारथी-4 सॉफ्टवेयर पर अपलोड कर दिया जाता है। इसके एक सप्ताह के भीतर लखनऊ से ड्राइविंग लाइसेंस बनकर आवेदक के पते पर डाक द्वारा आ जाता है। एआरटीओ प्रशासन प्रणव झा के अनुसार उप संभागीय परिवहन कार्यालय बिजनौर में प्रतिदिन लगभग 200 लाइसेंस बनते हैं। ऑनलाइन 350 रुपये फीस जमा करने के बाद टेस्ट होता है। पहले तो वीआईपी कोटे में आवेदन करने के कभी लाइसेंस के लिए वेरीफाई कर दिया जाता था। लेकिन शुक्रवार से इस पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed