फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drinking water supply smooth after nine days

नौ दिनों के बाद पेयजल आपूर्ति सुचारू, मिली राहत

Sat, 15 Feb 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply smooth after nine days
कालागढ़। रामगंगा बांध परियोजना के नलकूप संख्या चार के काम करने के बाद नौ दिनों के बाद पुराने कालागढ़ एवं केंद्रीय कालोनी में पेयजल आपूर्ति बहाल हुई। इससे नागरिकों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

कालागढ़ रामगंगा बांध परियोजना के नई कालोनी स्थित नलकूप संख्या चार पर आई गड़बड़ी के चलते पुराना कालागढ़ एवं केंद्रीय कालोनी की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी। नागरिकों को पेयजल की भारी किल्लत हुई। पशुओं को पानी की कमी रही। नागरिकों ने बांध परियोजना के अधिकारियों व विधायक से पेयजल आपूर्ति को लेकर वार्ता की। सहायक अभियंता किशोर कुमार ने बताया कि नलकूप की तकनीकी समस्या को विशेषज्ञों की मदद से दूर किया गया। बृहस्पतिवार रात से नलकूप ने काम करना शुरू कर दिया। शुक्रवार की सुबह से पुराना कालागढ़ व केंद्रीय कालोनी में पेयजल आपूर्ति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed