फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drinking water scheme launched in Shahpur Saidu

पेयजल योजना का शुभारंभ

Fri, 25 Dec 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme launched in Shahpur Saidu
शाहपुर सैदू में पेयजल योजना का शुभारंभ
विज्ञापन

कोतवाली देहात। शाहपुर सैदू गांव में पाइप लाइन पेयजल योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में भाजपा सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई गई। बृहस्पतिवार को पेयजल योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, विधायक ओम कुमार, ब्लॉक प्रमुख विनोद राठी और ग्राम प्रधान शूरवीर सिंह ने फीता काटकर पेयजल योजना का शुभारंभ किया।
नहटौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक ओम कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही है। भाजपा की प्राथमिकताओं में गांवों का विकास मुख्य मुद्दा है। जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पेयजल योजना को चालू रखने के लिए सभी ग्रामीण समय पर पानी का बिल अदा करते रहें, जिससे पेयजल योजना के बिजली बिल और अन्य तमाम खर्चों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान शूरवीर सिंह ने कहा कि शाहपुर सैदू गांव में ग्रामीण पाइपलाइन पेयजल योजना के तहत ओवरहेड टैंक का निर्माण हुआ है। इससे आसपास के तीन गांवों को पानी की आपूर्ति दी जानी है। पाइप लाइन से घर-घर पानी पहुंचने के कारण अब गांव वालों को हैंडपंप पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कार्यक्रम में किसान सहकारी समिति के चेयरमैन राहुल चौधरी, सुभाष सिंह,जंगवीर, रिंकू कुमार, नवनीत कुमार, भानूप्रताप सिंह, सेंकी चौधरी,योगेश कुमार, अंकुर कुमार, मनोहर सिंह, बिन्नी, अमीचंद, सौपाल सिंह, सजाऊदीन, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed