फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dream of a fear-free society in BJP government: Kapil Dev

भाजपा सरकार में भयमुक्त समाज का सपना साकार

Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dream of a fear-free society in BJP government: Kapil Dev
अफजलगढ़। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भयमुक्त समाज का सपना साकार हुआ है। अपराधों पर अंकुश लगने से व्यापारी सुरक्षित हैं। महिलाएं भी पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन दुरुस्त है, जिसके चलते राज्य में सांप्रदायिक सद्भाव कायम है।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता के दौरान राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन किया जा रहा है। समय-समय पर योजनाओं के क्रियान्वयन संबंधी समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाते हैं। महिलाएं तथा व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित है। भयमुक्त समाज का सपना साकार हुआ है। आम आदमी निडर तथा निर्भिक होकर जीवन यापन कर रहा है। योगी आदित्यनाथ प्रशासनिक कुशलता के चलते तमाम आशंकाओं के बावजूद कोर्ट ने रामजन्म भूमि मामले का फैसला सुनाए जाने के दौरान समूचे राज्य में पूरी तरह शांति व्यवस्था कायम रही।
विज्ञापन

प्रशासन की निरंकुशता संबंधी सवाल का जबाव देते हुए उन्होंने आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि प्रशासन आम आदमी की बात सुन रहा है। जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तराखंड भाजपा के संगठन मंत्री अजय जी, महेंद्र धनौरिया, लव अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, हरीशचंद कर्णवाल, राजीव अग्रवाल, रोबिन अग्रवाल, शंकर सिंघल, चैयरपर्सन पति सलीम अंसारी, वसीम अंसारी तथा नगर मंडलाध्यक्ष मुकेश शर्मा सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed