{"_id":"66104ad347148d8fa408dfd4","slug":"drain-dug-and-abandoned-anger-among-villagers-bijnor-news-c-41-1-smrt1043-107613-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: नाला खोदकर छोड़ दिया, ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: नाला खोदकर छोड़ दिया, ग्रामीणों में रोष
Sat, 06 Apr 2024 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
नांगलसोती-गांव हरचंदपुर में खोदा गया कच्चानाला।
बिजनौर, नांगलसोती। मुख्यमंत्री दौरे से पूर्व गांव हरचंदपुर में नाला निर्माण के लिए खुदाई की गई। लोनिवि ने लोकसभा चुनाव के बाद नाला निर्माण कराने का आश्वासन दिया, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
नांगलसोती के गांव हरचंदपुर में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क का चौड़ीकरण व सुंदरीकरण का कार्य किया गया। ग्रामीण लंबे समय से नाला निर्माण की मांग कर रहे थे, इसके लिए ग्रामीणोें ने लोनिवि के खिलाफ धरना भी दिया था। क्षेत्र में मुख्यमंत्री दौरे को देखते हुए लोनिवि ने आनन-फानन में गांव हरचंदपुर में सड़क के एक ओर कच्चा नाला खोद डाला। नाला खोदे जाने से जल निकासी सहित लोगों का आवागमन ठप हो गया है। लोगों के घरों के सामने दूषित पानी जमा होने ग्रामीण परेशान है।
ग्रामीण राजू, विक्रम, राजेंद्र सिंह, पंकज का कहना है पिछले चार महीने से लोनिवि नाला निर्माण पर चुप्पी साधे हुए है। आनन-फानन में नाला निर्माण के लिए सड़क किनारे कच्चा नाला खोदा गया है, जिसका निर्माण लोकसभा चुनाव के बाद ही कराया जाएगा। जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी। ग्रामीणों ने लोनिवि से जल्द नाला निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, लोनिवि के एई मोहन चंद्र पांडे का कहना है कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद ही नाला निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।