फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Drain cleaning limited to papers, waterlogging on the ground

Bijnor News: कागजों तक सीमित नाला सफाई, धरातल पर हो रहा जलभराव

Tue, 08 Jul 2025 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 08 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drain cleaning limited to papers, waterlogging on the ground
बिजनौर में ज्ञान विहार कालोनी के बाहर नाला अटा होने के कारण सड़क पर हुए जलभराव में ईट रखकर निकल
बिजनौर। बरसात शुरू हो गई है। बारिश होते ही नगरपालिका के दावों की पोल खुलने लगी है। शहर के नालों की सफाई सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है। हकीकत में जलभराव हो रहा है। शहर की ज्ञान विहार कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में जलभराव होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन




शहर और आसपास के क्षेत्र में रविवार रात बारिश हुई। नाला सफाई नहीं होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। क्योंकि, नाला गंदगी से अटा हुआ है। जिसके चलते बारिश होने से नाला उफन आया। ज्ञान विहार कॉलोनी के मुख्य रास्ते पर भी जलभराव रहा। जिससे सोमवार को लोगों को आने-जाने में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। कपड़े गंदे न हो। इसके लिए सड़क पर पानी में ईंट रखकर लोग अपने घरों तक पहुंचे। क्षेत्रवासियों का कहना है कि काफी समय से नाले की सफाई नहीं हुआ है। हल्की बारिश में भी नाला उफन जाता है। स्कूल जाने वाले बच्चे भी सड़क पर भरे पानी में ही निकलकर स्कूल पहुंचे। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि नगरपालिका के अधिकारियों के दावे बारिश के पानी के साथ ही धुल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed