फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. Sanjay gets the State Award

डा. संजय को मिला स्टेट अवार्ड

Sun, 20 May 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 20 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjay gets the State Award
चित्रकार डॉ. संजय कुमार साहनी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में आर्य इंटर कॉलेज फीना के प्रवक्ता डा. संजय कुमार साहनी को यूपी का सबसे अच्छा चित्रकार चुना गया है। संस्था प्रफुल्ला आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में डा. साहनी को स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। बिजनौर में विकास भवन से प्रदर्शनी चौक तक स्वच्छता पथ की दीवारों पर उनके निर्देशन में ही पेंटिंग की गई है। उन्होंने भी दीवारों पर सामाजिक संदेश देने वाली एवं प्रकृति से जुड़ी कई शानदार पेंटिंग बनाई हैं। फाउंडेशन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए डा. संजय कुमार साहनी ने भी अपनी दो पेंटिंग भेजी थी। पेंटिंग के आधार पर उन्हें यूपी का सबसे अच्छा चित्रकार मानते हुए स्टेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। डा. साहनी की चित्रकला की प्रदर्शनी देश के लगभग हर हिस्से के अलावा नेपाल, श्रीलंका, भूटान में भी लग चुकी हैं। उन्हें राष्ट्रीय स्तर की कई और प्रतियोगिताओं में भी सम्मानित किया जा चुका है। डा. साहनी के अनुसार चित्रकला उनका जीवन है और वे इसके जरिए प्रकृति से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed