फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. Madhuri Barthwal received Padma Shri award

डॉ.माधुरी बड़थ्वाल को मिला पद्मश्री सम्मान

Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dr. Madhuri Barthwal received Padma Shri award
आकाशवाणी नजीबाबाद में तैनात रही म्यूजिक कंपोजर माधुरी बड़थ्वाल को पद्मश्री अवार्ड देते राष्ट्? - फोटो : BIJNOR
नजीबाबाद (बिजनौर)। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पर तीन दशक तक संगीत कंपोजर रहीं डॉ.माधुरी बड़थ्वाल को लोक गीतों, लोक संस्कृति को जीवंत रखने और संगीत से जुड़े शोध के लिए पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने माधुरी बड़थ्वाल को सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ.माधुरी बड़थ्वाल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया। सेवानिवृत्ति के बाद देहरादून में रह रहीं माधुरी बड़थ्वाल ने आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पर रहते हुए गढ़वाल की लोक संस्कृति, लोक विधा को जीवंत रखने के लिए मिशन चलाया। पांच दशक से गढ़वाल की लोक संस्कृति की जड़ों को खंगालते हुए उन्होंने विलुप्त होती लोक गीतों की परंपरा को जीवंत बनाने में अविस्मरणीय योगदान दिया।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी चंद्रमणि उनियाल की पुत्री डॉ.माधुरी बड़थ्वाल ने प्रयाग संगीत समिति से संगीत की विधिवत शिक्षा ली। आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र में उन्हें कंपोजर के रूप में काम करते हुए गढ़वाल और उत्तर प्रदेश की लोक संस्कृति को इतिहास बनने से बचाने के लिए शोध किए। उन्होंने आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र पर संगीत रचना, नाटक-रूपक निर्देशन सहित संगीत विधाओं के कई क्षेत्रों में काम कर केंद्र को दूरदराज तक पहचान बनाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र के एडीपी अमर सिंह, एडीई दिनेश चंद्रा, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिशासी शोभित शर्मा, प्रसारण निष्पादक अंकित सैनी, वरिष्ठ उद्घोषक सुलेंद्र नौटियाल ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि डॉ.माधुरी बड़थ्वाल को पद्म श्री पुरस्कार मिलने से आकाशवाणी नजीबाबाद केंद्र गौरवान्वित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed