फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. David Goldwyn Pollard

तीन देशों के राजनयिकों ने किया चीनी मिल का दौरा

Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dr. David Goldwyn Pollard
बिजनौर की उत्तम चीनी मिल बरकातपुर का दौरा करने पहुंचे दक्षिण अमेरिका गुयाना के हाईकमिश्नर। - फोटो : BIJNOR
तीन देशों के राजनयिक ने किया चीनी मिल का दौरा
विज्ञापन

बिजनौर। तीन देशों के इंडोनेशिया, श्रीलंका व भारत के राजनायिक डॉ. डेविड गोल्डविन पोलार्ड (हाईकमिश्नर, गुयाना, दक्षिण अमेरिका) ने बरकातपुर चीनी मिल का भ्रमण किया। इस अवसर पर पोलार्ड ने गन्ने की पैदावार से लेकर चीनी की पैकिंग तक के बारे में विस्तार से जानकारी ली। नजीबाबाद एसडीएम संगीता ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। जबकि जिला प्रशासन की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका सम्मान किया गया।

उत्तम चीनी मिल बरकातपुर भ्रमण करने पहुंचे डेविड जी पोलार्ड का चीनी मिल स्टाफ और जिला प्रशासन की ओर से भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान हाईकमिश्नर ने मिल परिसर में किसानों के गन्ना तोलने, क्रेन द्वारा गन्ना उठाने, चीनी बनाने, पैकिंग करने आदि तमाम तरह की चीजों को देखने में अधिक रुचि दिखाई। किसानों के गन्ना पैदा करने व उनके लिए मिल की ओर से की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने क्षेत्र में अन्य जगहों पर होनेवाली गन्ने की पैदावार के बारे में पूछा। चीनी के उत्पादन, बाजार में बिक्री, चीनी बनाने के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली चीजों के बारे में स्टाफ द्वारा बताया गया। पोलार्ड ने मिल व गन्ना फार्म की सफाई व्यवस्था को देखकर खुशी जताई। इसके अलावा पोलार्ड ने गन्ना प्रबंधन व मिल संचालन संबंधी तकनीकी जानकारी भी ली। इस अवसर पर चीनी मिल के प्रबंध निदेशक राजकुमार अदलखा, उपाध्यक्ष नरपत सिंह, डिस्टलरी उपाध्यक्ष जेपी त्रिपाठी, महाप्रबंधक अतेंद्र शर्मा, गन्ना महाप्रबंधक विश्वासराज सिंह, अरविंद सिंह, अनिल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed