फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti celebrated with pomp

धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती

Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dr. Bhimrao Ambedkar Jayanti celebrated with pomp
नगीना में आंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : BIJNOR
धूमधाम से मनाई डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। जिले भर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, उनके आदर्शों पर चलने की सीख दी। झांकियों निकाली गईं। कई जगह झांकी के साथ साथ अखाड़े भी शामिल रहे। कलाकारों ने रोमांचक करतब दिखाए।
बृहस्पतिवार को विकास भवन में डीएम उमेश मिश्रा, सीडीओ केपी सिंह, डीपीआरओ सतीश कुमार, एडीएम प्रशासन और सदर एसडीएम समेत अनेक लोगों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जनकल्याण समिति का सहयोग रहा। इस कार्यक्रम से पहले प्रभातफेरी निकाली गई।
विज्ञापन

गांव रशीदपुर गढ़ी में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाषण, गीत और पेंटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई। सिद्धांत, केशव, निखिल, मुस्कान, अनन्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगीना में आंबेडकर स्मारक समिति द्वारा शोभायात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा आंबेडकर पार्क में पहुंचकर विचार गोष्ठी में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, सपा विधायक मनोज पारस, सेवानिवृत्त आईएएस आरके सिंह, पूर्व मंत्री ओमवती, रोहित कुमार रवि, पूर्व सांसद डॉ. यशवंत सिंह, विधायक ओम कुमार आदि शामिल रहे।
रविदास धर्मशाला सहित ब्लॉक कासमपुरगढ़ी के ड्वाकरा हाल में आयोजित कार्यक्रम में डा. आंबेडकर के चित्र पर एक पुष्पाजंलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
स्योहारा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बाबा साहेब की जयंती डॉ. बीके स्नेही ने कहा कहा कि बाबा साहेब ने जाति और धर्म के आधार पर देश के नागरिकों के बीच असमानता की भावना को खत्म करने का प्रयास किया।
हल्दौर में नगर के मोहल्ला जमनावाला में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह आदि लोग शामिल रहे।
कोतवाली देहात के शादीपुर में अंबेडकर धर्मशाला में आयोजित जयंती कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री ओमवती ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को अपना हथियार बनाया। रिटायर्ड आईएएस आरके सिंह भी मौजूद रहे।

कासमपुर गढ़ी के गांवसीरबासुचंद मे रविदास धर्मशाला में विधायक कुंवर सुशांत सिंह ने फीता काट कर जुलूस को हरि झंडी दिखाई।
किरतपुर में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके उनको नमन किया। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष योगेंद्र राजपूत, सुभाषचंद्र शर्मा आदि रहे।
नूरपुर में रविदास धर्मशाला पर आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्म सिंह रवि, सुशील रवि, कमल एवं अंकित ने डा. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

नगीना में अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा झूमते लोग।

नगीना में अंबेडकर जयंती पर निकली शोभायात्रा झूमते लोग।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed