फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   DPRO said - Gram Panchayat Secretary should improve the working system

डीपीआरओ बोले - कार्य प्रणाली में सुधार लाएं ग्राम पंचायत सचिव

Fri, 01 Apr 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
DPRO said - Gram Panchayat Secretary should improve the working system
नजीबाबाद तहसील में पंचायत सचिवों और प्रधानों को संबोधित करते डीपीआरओ। - फोटो : NAZIBABAD
डीपीआरओ बोले - कार्य प्रणाली में सुधार लाएं ग्राम पंचायत सचिव
विज्ञापन

नजीबाबाद। पंचायतराज अधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारियों से कार्य प्रणाली में सुधार लाने तथा ग्राम प्रधानों के शासनादेश अनुसार अनुषांगिक और यात्रा भत्तों का एक सप्ताह के भीतर भुगतान करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत सचिवों को नियमानुसार ग्राम पंचायत और ग्राम सभा की बैठक आयोजित कर कार्रवाई ब्योरा तैयार करने को कहा।

ग्राम प्रधानों द्वारा शासनादेश के अनुसार अनुषांगिक और यात्रा भत्तों का भुगतान ग्राम पंचायत सचिवों द्वारा न किए जाने को लेकर 29 मार्च को ब्लॉक कार्यालय पर प्रदर्शन और तालाबंदी के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। डीपीआरओ सतीश कुमार ने एडीओ पंचायत राकेश कुमार, ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह की उपस्थिति में प्रकरण के संबंध में ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक ली। डीपीआरओ ने जब ग्राम पंचायतों में आयोजित बैठकों आदि का कार्रवाई रजिस्टर मांगा तो ग्राम पंचायत सचिव बगलें झांकते नजर आए। डीपीआरओ ने पंचायत सचिवों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने की हिदायत दी। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर ग्राम प्रधानों के अनुषांगिक यात्रा भत्तों का भुगतान कराने, शासन के निर्देशानुसार और रोस्टर के अनुरूप ग्राम पंचायतों की बैठकें बुलाने, निर्माण संबंधी टेंडर नियमानुसार समाचार पत्रों में जारी कराने के निर्देश दिए। ग्राम प्रधानों की ओर से सतविंदर सिंह पोप, खुर्शीद अहमद, राजवीर सिंह, धूम सिंह, मो.अहसान, ओमप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed