फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Double murder Bijnor: Papa, I swear, I killed two sisters, Those whom she fed with, put them to death

दोहरा हत्याकांड: पापा कसम, मैंने ही बहनों को मारा...! जिन्हें साथ खाना खिलाया, उन्हें ही मौत की नींद सुलाया

Sat, 18 May 2024 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 18 May 2024 11:58 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में दो बहनों की हत्या की वारदात ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आरोपी बड़ी बहन ने हत्या की वारदात को कबूल कर लिया। उसने एक एक कर पुलिस को पूरा वाकया सुना दिया।

विज्ञापन
Double murder Bijnor: Papa, I swear, I killed two sisters, Those whom she fed with, put them to death
दो बहनों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विद्या की कसम, पापा की कसम...मैने ही दोनों बहनों को मारा है। यह अल्फाज आरोपी किशोरी के पुलिस की पूछताछ के वक्त रहे। दरअसल, पुलिस को भी यह विश्वास नहीं हो रहा था कि आखिर इस उम्र में कोई लड़की अपनी छोटी बहनों को कैसे मार सकती है। वारदात का पूरा वाकया एक एककर आरोपी किशोरी ने पुलिस को सुना दिया।

विज्ञापन

Double murder Bijnor: Papa, I swear, I killed two sisters, Those whom she fed with, put them to death
मृतका पवित्रा - फोटो : अमर उजाला

पूलिस की पूछताछ में सामने आया कि आरोपी किशोरी के सौतेले पिता शाम को काम पर चले गए थे। उसके कुछ देर तक उसने फोन देखा। रात में करीब सवा दस बजे पास में ही उसकी बहन पवित्रा और रिया सोई हुई थी।

तभी आरोपी किशोरी ने दुपट्टे से पहले रिया और फिर पवित्रा का गला घोंट दिया। इस वारदात ने दोनों मासूम उठ भी नहीं सकी और दम घुट गया। हालांकि पास में ही इनकी मां भी सोई हुई थी, जिसकी भी आंख नहीं खुली।

विज्ञापन
विज्ञापन

Double murder Bijnor: Papa, I swear, I killed two sisters, Those whom she fed with, put them to death
मृतका रीता - फोटो : अमर उजाला
काम का बोझ और सौतेलेपन की बेबसी में दिया वारदात को अंजाम
बताया गया कि 11 साल पहले किशोरी की मां ने दूसरी शादी कर ली थी, उस वक्त आरोपी महज तीन साल की थी। अब दूसरे पिता से पांच बच्चे हुए। इसी बीच किशोरी को लगता था कि उसके सौतेले पिता अपने बच्चों से ज्यादा प्यार करते हैं। इसके साथ ही मां अक्सर बीमार रहती थी, ऐसे में काम के बोझ और छोटे बच्चों की देखभाल में बड़ी बेटी यानि आरोपी किशोरी लगी रहती थी। माना जा रहा है कि किशोरी ने इसी से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठा लिया।

 
विज्ञापन

Double murder Bijnor: Papa, I swear, I killed two sisters, Those whom she fed with, put them to death
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पांच हजार का कर्ज भी अदा नहीं कर पाया था बेबस पिता
नूरपुर कोतवाल अमित कुमार ने बताया कि आरोपी किशोरी दसवीं में पढ़ती है। मगर, परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उसे भी कभी कभी डेढ़ सौ रुपये दिहाड़ी की मजदूरी पर जाना पड़ता था। पिछले साल आरोपी किशोरी के पिता ने बेटे के जस्टौन के लिए पांच हजार रुपया उधार लिया था, उसे भी परिवार चुकता नहीं कर पाया। आर्थिक तंगी से परिवार घिरा हुआ था।

Double murder Bijnor: Papa, I swear, I killed two sisters, Those whom she fed with, put them to death
हत्या के बाद सूना पड़ा घर - फोटो : अमर उजाला

गुम हो गईं किलकारियां
एक दिन पहले तक जिस घर में छह भाई बहन आपस में प्रेम से रहते थे, वहीं बीती रात मासूमों की बड़ी बहन ही छोटी बहनों के लिए काल बन गई। अपनी बहन के हाथों ही जान गंवाने वाली मासूम रितु व पवित्रा को ये भी अहसास नहीं होगा कि उन्हें अपने साथ खाना खिलाने वाली उनकी देख भाल करनी वाली बड़ी बहन ही उन्हें मौत की नींद सुला देगी।

मां तो अक्सर बीमार रहती है। चार बहनों और डेढ़ साल के भाई के देखभाल की पूरी जिम्मेदारी बड़ी बहन के कंधों पर थी। घटनाक्रम के बाद परिवार के आंगन में बच्चों की किलकारियां कहीं गुम हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed