{"_id":"5f6791ab8ebc3ee8e37ba249","slug":"double-income-by-adopting-co-harvest-farming-bijnor-news-mrt502288871","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सहफसली खेती अपनाकर दोगुनी करें आय’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सहफसली खेती अपनाकर दोगुनी करें आय’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सहफसली खेती अपनाकर दोगुनी करें आय’
बिजनौर। सीडीओ केपी सिंह ने कहा कि किसानों से सहफसली खेती कराई जाए ताकि किसानों की आय दोगुनी हो सके। कृषि विभाग के अफसरों को सोलर पंप के सत्यापन के निर्देश दिए।
सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेशन (आत्मा) योजना की बैठक में सीडीओ ने कहा कि विभिन्न कार्य मद में आवंटित किए गए कार्यों की गुणवत्ता बनाते हुए लाभार्थियों का चयन ऐसी ग्राम पंचायतों से किया जाए, जिन ग्राम पंचायतों में कृषि का औसत उत्पादन कम है। उन्होंने निर्देश दिए कि समय-समय पर कराए गए कार्यों का सत्यापन भी सुनिश्चित कराएं। पशुपालन, गन्ना, उद्यान, कृषि विज्ञान केंद्र, मत्स्य व दुग्ध के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि किसान का विकास तब तक संभव नहीं है, जब तक कृषि संबंधी सहायक उद्योग व कार्य कृषकों के द्वारा नहीं अपनाए जाते। कृषकोें को कृषि के अतिरिक्त अन्य कार्यो के लिए प्रेरित किया जाए। प्रशिक्षण, भ्रमण, प्रदर्शन व अन्य लाभ के लिए ऐसे कृषकों का चयन किया जाए जिन्हें अभी तक विभागीय किसी भी योजना का लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। लाभार्थी का चयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जाए। कृषक प्रतिनिधियों द्वारा सोलर फोटो वोल्टैइक इरीगेशन पंप का लक्ष्य बढ़ाने का सुझाव दिया गया। बैठक में जिला कृषि अधिकारी डा.अवधेश मिश्र, डीपीआरओ सतीश कुमार, प्रभारी आत्मा योगेंद्र पाल सिंह योगी, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अलावा किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।