{"_id":"61f2ec7acd96564abf7630a4","slug":"double-engine-government-saved-lives-bijnor-news-mrt5748533138","type":"story","status":"publish","title_hn":"डबल इंजन की सरकार ने बचाया जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डबल इंजन की सरकार ने बचाया जीवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डबल इंजन की सरकार ने बचाया जीवन
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना काल में डबल इंजन की सरकार ने जनता का जीवन और आजीविका बचाने के लिए काम किया है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में इतने इंतजाम कर दिए कि तीसरी लहर का प्रभाव कम हो गया। घर-घर फ्री राशन दिया जा रहा है। कोरोना को देखते हुए प्रदेश को ऑक्सीजन की सप्लाई में आत्मनिर्भर बना दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर से भी अधिक औसत से प्रदेश में टीकाकरण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के साथ जिला अस्पताल में कोविड एलटू वार्ड का निरीक्षण किया। वे पीकू वार्ड में घूमे और अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीज के परिजनों से भी वार्ता की। ऑक्सीजन प्लांट भी देखा। सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल व सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय से अन्य व्यवस्थाओं के बारे में पूछा। अस्पताल में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए देश और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्य की पूरी दुनिया ने सराहना की है। देश की सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य यूपी इंतजाम में अग्रणी रहा। यहां एक-एक जान को बचाने के लिए जद्दोजहद की गई। कहा कि पहले कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका अगस्त 2021 में थी पर प्रदेश सरकार ने इसे रोक दिया। देश में बनी वैक्सीन दुनिया की सबसे प्रभावी वैक्सीन में हैं। यूपी में 98.5 और बिजनौर में 97 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो गया है। जिले में चार ऑक्सीजन प्लांट चल गए हैं। कहा कि कोरोना की तीसरी लहर में भी तेजी से काम किया जा रहा है। निगरानी समिति और रैपिड रेस्पांस टीम घर-घर जाकर मरीजों को चिह्नित कर रही हैं। टीकाकरण की वजह से कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का असर कम हुआ है। दस दिन में कोरोना पर प्रभावी रूप से नियंत्रण पा लिया जाएगा। कहा कि कोरोना से घबराने, भागने की नहीं बल्कि सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने सभी से कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।

बिजनौर जिला अस्पताल में पीकू वार्ड के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते मुख्यमंत्री योगी आदित्यना?- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन