फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Door to door in the city will be garbage collection

नगर में डोर टू डोर होगा कूड़ा कलेक्शन

Fri, 26 Feb 2021 11:22 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Door to door in the city will be garbage collection
नगर में डोर टू डोर होगा कूड़ा कलेक्शन
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर नगर पालिका की ओर से नगर को खूबसूरत और सुंदर बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाएगा। शुरूआत में यह कार्य प्राइवेट कंपनी या फर्मों से ट्रायल के रूप में शुरू होगा। प्रारंभिक दौर में केवल दो महीने के लिए ट्रायल किया जाएगा। यदि परिणाम सकारात्मक आता है तो इसे स्थायी तौर पर लागू कर दिया जाएगा।
पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता ने बताया कि नगरपालिका का प्रयास है कि नगर को भारत स्वच्छता मिशन के अंतर्गत प्रदेश की अन्य नगर पालिकाओं की तुलना में एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। इसी के चलते नगर पालिका ने सभी 25 वार्डों में दो महीने के लिए डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का प्लान तैयार किया है। इस प्लान के अंतर्गत इस अभियान को सफल बनाने के लिए 30 रुपये प्रति मकान, 50 रुपये प्रति दुकान के हिसाब से शुल्क वसूला जाएगा। होटलों और अस्पतालों से यह शुल्क नियम बनाकर वसूला जाएगा।
विज्ञापन

प्रारंभिक दो माह के ट्रायल के लिए दो लाख से पांच लाख तक का खर्च आने की उम्मीद है। यदि ट्रायल सफल हुआ तो यह व्यवस्था स्थायी तौर पर लागू कर दी जाएगी। प्रतिदिन कूड़ा उठाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉली से जो कूड़ा गिर जाता है, उसे साफ करने के लिए प्रत्येक ट्रैक्टर के पीछे एक कर्मचारी की ड्यूटी लगेगी। ट्रैक्टर ट्रॉली के पीछे गिरने वाली गंदगी को पानी से साफ कराया जाएगा। जब नागरिकों से जल और ग्रह टैक्स वसूला जा रहा है, तो पालिका की जिम्मेदारी भी बनती है कि नागरिकों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed