{"_id":"613ceb298ebc3ef2c07140c8","slug":"don-t-be-silent-against-oppression-bijnor-news-mrt55579183","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीड़न के खिलाफ चुप न रहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीड़न के खिलाफ चुप न रहें
विज्ञापन
बिजनौर के कृष्णा कॉलेज में मिशन शक्ति के कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि और छात्राएं।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। कृष्णा कालेज आफ साइंस प्रांगण में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं कानून जागरूकता अभियान चलाया गया। हेल्पालाइन के साथ साथ कानूनी कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया गया। उत्पीड़न के खिलाफ चुप न रहने की अपील की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ महिला थाना प्रभारी गुड्डी गंगवार, एंटी रोमियो प्रभारी आशा तोमर, कृष्णा कालेज संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, कालेज प्रबंधक मनोज कुमार, प्रबंधक निदेशक पवन कुमार, विधि कॉलेज प्राचार्य डा.परवेज अहमद खान और साइंस कॉलेज प्राचार्या डा.सीमा शर्मा ने किया। छात्राओं ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। महिला थाना प्रभारी गुड्डी गंगवार ने लड़कियों के साथ हो रहे अपराधों के खिलाफ कठोरतम नियमों के बारे में जागरूक किया गया। छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090, 181, 112 के बारे में विस्तार से समझाया।
एंटी रोमियो जिला प्रभारी आशा तोमर ने बताया कि यूपी सरकार द्वारा एंटी रोमियो दल बनाए गए हैं और उसमें महिला पुलिस को भी शामिल किया गया है। इस दल के कार्य स्कूल, कॉलेज और सार्वजनिक स्थानों पर लड़कियों के साथ हो रही छेड़छाड़ को रोकने और उनको सुरक्षित वातावरण देना है। साइंस कॉलेज प्राचार्र्य डा.सीमा शर्मा ने छात्राओं को अपनी सुरक्षा के लिए खुद ही सजग और जागरूक रहने को कहा। कार्यक्रम का संचालन रसायन शास्त्र विभाग अध्यक्षा डा.पायल राठी ने किया। कार्यक्रम सफल बनाने में महाविद्यालय के प्रवक्ता डा.शोमा सिंह, डा. दीपशिखा अग्रवाल, डा. शालिनी शर्मा आदि का योगदान रहा।