फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Dominance of players from Gajraula, Bareilly and Bijnor

Bijnor News: गजरौला, बरेली और बिजनौर के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 14 Dec 2023 10:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Dominance of players from Gajraula, Bareilly and Bijnor
चांदपुर के तिगर कॉलेज में तीरंदाजी का प्रदर्शन करती धामपुर एसबीडी कॉलेज की छात्रा ​खिलाड़ी। फोट
एसपी काॅलेज तिगरी में चल रही विश्वविद्यालय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। एसपी काॅलेज तिगरी में चल रही विश्वविद्यालय स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गजरौला, बरेली और बिजनौर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
तीरंदाजी प्रतियोगिता तीन इंडियन राउंड, कम्पाउंड राउंड और रिकर्व राउंड स्तर पर हुई। इंडियन राउंड पुरूष वर्ग में नवनीत कौशिक रमाबाई डिग्री काॅलेज गजरौला ने प्रथम, हर्ष कुमार रमाबाई डिग्री काॅलेज गजरौला ने द्वितीय और धर्मेन्द्र कुमार बरेली काॅलेज बरेली ने तृतीय स्थान हासिल किया।
महिला वर्ग में यज्ञिका आर्या चौटीपुरा प्रथम, रिया रानी एसपी काॅलेज तिगरी चांदपुर द्वितीय, इलमा एसबीडी धामपुर तृतीय स्थान पर रहीं। कम्पाउंड राउंड पुरुष वर्ग में भानु प्रताप सिंह बरेली काॅलेज बरेली ने प्रथम, आदित्य कुमार एसपी कालेज तिगरी चांदपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता आब्जर्वर डाॅ. पंकज सिंह और टीम मैनेजर डाॅ. साकिब व पूनम शर्मा की देखरेख में हुई। निर्णायक मंडल में विशेषज्ञ दयानंद आर्या और कपिल भारती शामिल रहे। महाविद्यालय प्रबंधक राहुल बंसल, संदीप बंसल, अर्पित बंसल, प्राचार्य नितिन ढाका का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो छात्राओं का अंतर विश्वविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चयन

धामपुर। टीम मैनेजर नगमा परवीन ने बताया कि चांदपुर स्थित तिगरी कॉलेज में अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें एसबीडी काॅलेज धामपुर की छात्रा इलमा और कृतिका चौहान ने प्रतिभाग किया था। इल्मा ने तृतीय और कृतिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। दोनों छात्राओं का चयन एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली की तीरंदाजी टीम में हुआ। विश्वविद्यालय की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला में 23 से 26 दिसंबर तक होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed