फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doli and Tarun win in 800 meters race

दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता

Sat, 30 Nov 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Doli and Tarun win in 800 meters race
800 मीटर दौड़ में डोली और तरुण ने बाजी मारी
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। दयानंद जनता इंटर कॉलेज में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अलग-अलग दौड़ों में सुनीता, तरुण, विशाखा, हर्षित, विक्रांता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शुक्रवार को कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य ओमवीर सिंह, पूर्व प्रबंधक रमेश चंद्र व चंद्रपाल सिंह ने संयुक्त रूप से की। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 800 मीटर दौड़ सीनियर बालिका वर्ग में डोली, सुनीता, लवी व जूनियर बालक वर्ग में तरुण कुमार, हर्षित राठी, ऋतिक कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में विशाखा, मोनिका, लवी एवं जूनियर बालक वर्ग में हर्षित कुमार, प्रीत कुमार, रितिक कुमार ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में विक्रांता, अंजली व निशा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय पत्रिका के प्रथम संस्करण का विमोचन विद्यालय से सेवानिवृत्त मनफूल सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक पीटी व स्काउट गाइड के माध्यम से अतिथियों अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त अध्यापक शिव कुमार गुप्ता, योगेंद्र गुप्ता, हरपाल सिंह, बेगराज सिंह लेखपाल, दिग्विजय सिंह, सेवानिवृत्त इंजीनियर भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed