फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doleful procession of bare chest

सोगवारों ने सीनाजनीं कर इमाम हुसैन की शहादत को याद किया

Mon, 10 Oct 2016 04:19 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
Doleful procession of bare chest
बिजनौर में मोहर्रम पर जुलूस अलम निकालते सोगवार। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में मोहर्रम की सातवीं मजलिस पर सोगवारों ने सीनाजनीं कर इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

मोहल्ला बुखारा स्थित इमामबाड़ा पर आयोजित मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना कमाल ताहिर ने कहा कि कर्बला में भाई-बहन की मोहब्बत जैसी मिसाल और कहीं नहीं है। कहा कि जैनब अपने भाई इमाम हुसैन से बेपनाह मोहब्बत करती थीं। इमाम हुसैन की शहादत के बाद जैनब ने अपने भाई के मिशन को अंजाम तक पहुंचाया। जैनब ने अपने दोनों बेटे ओन और मोहम्मद को भी अपने भाई के मकसद के लिए कुर्बान कर दिया।  नोहा ख्वानी कामरान, सलमान, परवेज, लख्ते हसन, मोहम्मद साजिद, जफर अब्बास ने की। 
जुलूस में हसन आबिद, फिरदौस रजा, रूहुल हसनैन, तनवीर रजा, मोहसिफ हसन आदि मौजूद रहे। गांव जंदरपुर में आयोजित मजलिस में मौलाना नकी हैदर ने कहा कि इमाम हुसैन इंसानियत को बचाने के लिए कुर्बान हुए। 
विज्ञापन

नगीना। मोहर्रम की सातवीं तारीख को हजरत अब्बास की याद में निकले अलम के जुलूस में शिया समुदाय के लोगों ने नोहाख्वानी व सीनाजनीं की। अलम का जुलूस दोपहर तीन बजे किला बारगाह इमामबाड़ा से शुरू हुआ।देर रात दारुल शिफा पहुंचकर संपन्न होगा। दिल्ली से आए शमशाद, महराज ने नोहा ख्वानी, मुराद हुसैन, राहत हैदर, आलमगीर काजमी, मुस्तफा, सैफ जाफरी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों व युवाओं ने सीनाजनीं की। लखनऊ के मौलाना रजा हुसैन ने अमन चैन और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात। मातमी जुलूस इमामबारगाह से रविवार को शुरू हुआ। जुलूस मे छोटे छोटे बच्चो ने भी छुरियों से मातम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed