{"_id":"63ad8d5f48c953409c074e1e","slug":"dogs-attack-child-in-bijnor-and-he-is-serious-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: कुत्तों ने किशोर पर किया हमला, बुरी तरह जख्मी, इलाज के दौरान दर्द से कराहता रहा तनिष्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: कुत्तों ने किशोर पर किया हमला, बुरी तरह जख्मी, इलाज के दौरान दर्द से कराहता रहा तनिष्क
Thu, 29 Dec 2022 06:22 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:22 PM IST
सार
Bijnor News : कुत्तों ने किशोर पर हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं मासूम बच्चा इलाज के दौरान दर्द से कराहता रहा।
विज्ञापन
कुत्तों ने बच्चे पर हमला किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में चांदपुर क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी तनिष्क पर कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्तों के हमला से तनिष्क बुरी तरह जख्मी हो गया। परिजन उसको जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। इलाज के दौरान तनिष्क दर्द से कराहता रहा।
विज्ञापन
चांदपुर के गांव महमूदपुर निवासी जोगेंद्र का पुत्र तनिष्क(8) बृहस्पतिवार को अपनी माता क्रांति के साथ खेत पर गया था। खेत पर उसकी मां क्रांति गन्ना छिलने लगी और तनिष्क खेत के पास ही चकरोड़ पर खेलने लगा। वहीं पास में ही दो कुत्ते आपस में भीड़ रहे थे। इस दौरान दोनों कुत्तों ने तनिष्क पर हमला कर दिया। कुत्तो ने तनिष्क के हाथ, पैर, सिर और कमर पर वार किया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। यह देख खेत में काम कर रहे अन्य लोग बच्चे को बचाने के लिए उसकी ओर दौड़े। जिसके बाद कुत्ते वहां से भाग गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut News live: शामली में बदमाशों का धावा, फायरिंग, गंगा में डूबे मेरठ के सुनील सैनी का शव आठ दिन बाद बरामद
विज्ञापन
वहीं बच्चे के ताऊ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना करीब सुबह करीब 10 बजे की है। आज से पहले कुत्तों ने किसी पर हमला नहीं किया। गांव के आसपास मरे हुए जानवर खाने से कुत्ते पागल हो रहे हैं। जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। जिसके बाद परिजन तनिष्क को इलाज के लिए चांदपुर सीएचसी ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने बच्चे के जख्मों को साफ करके पट्टी की।
यह भी पढ़ें: Meerut: शिवम मावी ने गलियों में उड़ाई गिल्ली, मोहल्ले वालों ने पहचाना था हुनर, अब विश्व पटल पर बिखेरेंगे जलवा
वहीं इमरजेंसी में तैनात डॉ. अंकित चौधरी ने बताया कि बच्चे को एंटी रैबिज और सीरम कर इंजेक्शन लगा दिया गया है। कुत्तों ने बच्चे को बुरी से जख्मी किया था।