फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctors will now know the condition of patients thrice in emergency

Bijnor News: इमरजेंसी में अब तीन बार मरीजों का हालचाल जानेंगे चिकित्सक

Mon, 22 May 2023 02:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 22 May 2023 02:49 PM IST
विज्ञापन
Doctors will now know the condition of patients thrice in emergency
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज में संबद्ध होने के बाद जिला अस्पताल की व्यवस्था में बदलाव होना शुरू हो गया है। कुछ दिनों पहले इमरजेंसी में स्टाफ नर्स की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं अब चिकित्सकों को भी इमरजेंसी में भर्ती मरीजों का दिन में तीन बार हालचाल जानने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


गंभीर मरीज को सबसे पहले अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया जाता है। वहां चिकित्सक मरीज का इलाज करते हैं। जिस बीमारी से ग्रसित मरीज अस्पताल में आता है तो उससे संबंधित चिकित्सक ही मरीज का इलाज करते हैं। ऐसे में अभी तक चिकित्सक मरीज को दवाई देकर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर देते हैं। चिकित्सक दिन में केवल एक बार ही मरीजों का हालचाल जानने के लिए उनके पास जाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: सती के थान की खोदाई में सोने व चांदी के 401 प्राचीन मुगलकालीन सिक्के मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


मगर अब इमरजेंसी में भर्ती मरीजों की देखरेख व्यवस्था में बदलाव किया गया है। चिकित्सक अस्पताल खुलने तक इमरजेंसी में भर्ती मरीज की संबंधित चिकित्सक तीन बार जांच करेंगे। सुबह आठ बजे मरीजों को देखने का सिलसिला शुरू होगा। अगर चिकित्सक को लगता है कि मरीज की स्थिति ठीक है तो उसे वार्ड में भेज दिया जाएगा।

मेडिकल कॉलेज के हिसाब से व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इमरजेंसी में भी मरीजों का हालचाल जानने के लिए चिकित्सकों के एक से अधिक दौरे करने की शुरूआत की गई है। इससे चिकित्सक मरीजों की स्थिति का पता लगा सकते हैं।....डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed