फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   more than four hundred ancient Mughal coins of gold and silver were found in the excavation in Saharanpur

Saharanpur: सती के थान की खोदाई में सोने व चांदी के 401 प्राचीन मुगलकालीन सिक्के मिले

Mon, 22 May 2023 01:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 22 May 2023 01:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में नानौता थाना क्षेत्र में सोने व चांदी के प्राचीन सिक्के मिलने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिक्कों को अपने कब्जे मे ले लिया है।

विज्ञापन
more than four hundred ancient Mughal coins of gold and silver were found in the excavation in  Saharanpur
खोदाई में मिले प्राचीन सिक्के - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता थानाक्षेत्र के गांव हुसैनपुर में सती के थान की खोदाई के दौरान मुगलकालीन सिक्के मिले हैं। ये सिक्के सोने व चांदी के बताए गए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव हुसैनपुर में भूमिया खेड़ा परिसर में बने सती के थान के पास खोदाई के दौरान 401 प्राचीन सिक्के निकलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिक्कों को कब्जे में लेकर उपजिलाधिकारी को अवगत कराया। सती थान के पास सिक्के निकलने पर ग्रामीणों में सिक्को के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में भूमिया खेड़ा समिति द्वारा भूमिया खेड़ा परिसर में बने सती थान की चारदीवारी का कार्य कराया जा रहा है, तीन दिन से चल रहे चारदीवारी के लिए नींव खोदाई के दौरान अचानक से जमीन के अंदर से सफेद धातु के 401 सिक्के बरामद होने पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur: आज नहीं तो कल..., पानी के इंतजार में बूढ़े हो गए जवान, 32 साल से निगम की टंकी से नहीं मिला जल

सिक्के मिलने के बाद समिति द्वारा निर्माण कार्य भी बंद करा दिया गया है। बताया जाता है कि बरामद सिक्के संभवतः मुगलकालीन हैं जिन पर अरबी भाषा में लिखा हुआ है। सिक्के मिलने के बाद ग्रामीणों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी सिक्कों को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार, हेमसिंह पूर्व प्रधान, रोहित कुमार आदि ने लिखित में सिक्के थाना पुलिस को सौंप दिए।

वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रसैन सैनी ने बताया कि हुसैनपुर में सती थान के पास से मुगलकालीन 401 सफेद धातु के सिक्के बरामद हुए हैं, इस  सम्बंध में उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारान को अवगत कराते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed