फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctors will not get holidays on Holi

होली पर डॉक्टरों को नहीं मिलेंगी छुट्टियां

Fri, 06 Mar 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Doctors will not get holidays on Holi
होली पर डॉक्टरों को नहीं मिलेंगी छुट्टियां
विज्ञापन

जिले में 24 घंटे अस्पताल में दुरुस्त रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक
सीएमओ ने सभी चिकित्सा प्रभारियों और अधीक्षकों को दिए निर्देश, शासनादेश का दिया हवाला
बिजनौर। होली पर सभी सरकारी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं के साथ चिकित्सक व स्टाफ उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी सुविधा 24 घंटे मौजूद रहेंगी। सीएमओ ने सभी चिकित्सा प्रभारियों और अधीक्षकों को बिना बताए ड्यूटी से नदारद मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी सीएमओ की बैठक लेकर निर्देशित किया है कि हर जिले में होली पर स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त होनी चाहिए, जिससे लोगों को परेशानी न हो। सीएमओ ने बताया कि उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को इस बारे में निर्देशित कर दिया है। इसके बावजूद भी यदि कोई चिकित्सा प्रभारी या फिर चिकित्सक अधीक्षक बिना बताए ड्यूटी से नदारद मिलेगा तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा। सीएमओ ने बताया कि जिले में 11 प्राथमिक और 11 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इन पर पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाएं एवं चिकित्सक उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी चिकित्सा प्रभारियों और चिकित्सा अधीक्षकों को अवगत करा दिया है कि यदि किसी केंद्र पर दवा अथवा अन्य समस्या हो तो वे तत्काल ही जिला मुख्यालय पर स्थित जिला औषधि भंडार केंद्र से दवाइयां एवं अन्य जरूरी सामान मंगवा लें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर कोई परेशानी न हो। इस अवधि में ड्यूटी से नदारद रहने वाले चिकित्सा प्रभारियों, चिकित्सा अधीक्षकों, डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed