फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Doctors will be appointed soon in Kalagarh PHC

Bijnor News: कालागढ़ पीएचसी में जल्द नियुक्त होंगे चिकित्सक

Sun, 01 Jan 2023 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Doctors will be appointed soon in Kalagarh PHC
कालागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण करते स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत। - फोटो : DHAMPUR
कालागढ़ पीएचसी में जल्द नियुक्त होंगे चिकित्सक
विज्ञापन

कालागढ़। स्वास्थ्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कालागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मंत्री ने कालागढ़ के चिकित्सालय को ऐंबुलेंस सेवा के साथ ही चिकित्सकों के नियुक्त करने का भरोसा दिलाया।
रविवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत कालागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सालय के वार्ड, चिकित्सक कक्ष आदि का निरीक्षण कर दवाइयों के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने पीएचसी प्रभारी फार्मेसिस्ट से समस्याओं के बारे में पूछा। जिसमें उन्होंने एंबुलेंस एवं चिकित्सक की नियुक्ति करने की मांग की। मंत्री ने बताया कि हल्द्वानी से कोटद्वार जाने के दौरान कालागढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, केंद्र पर सभी सुविधाएं आदि मौजूद मिलीं। कालागढ़ वासियों को स्वास्थ्य विभाग की सौगात मिलेगी। यहां कोविड 19 से बचाव के लिए पर्याप्त सुविधाएं मौजूद हैं। पीएचसी की समस्याओं को लेकर प्रभारी देवेंद्र प्रसाद से बातचीत हुई। भाजपा के जिला अध्यक्ष ने भी यहां के की मस्याएं रखीं।
विज्ञापन

एक चिकित्सक पुरुष व एक महिला चिकित्सक नियुक्त किए जाऐंगे। रामगंगा बांध परियोजना व कार्बेट टाइगर रिजर्व के राजकीय आवास में उन्हें आवास दिलाया जाएगा। इस अवसर पर अरबन पीएचसी के डॉ. राकेश सारंग, दुगड्डा से डॉ. मनोज कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed