फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Do not teach children in schools surrounded by fields

खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक व शिक्षमित्रों की ली बैठक

Sat, 11 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Do not teach children in schools surrounded by fields
खेत से घिरे विद्यालयों में बच्चों को न पढ़ाएं
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। भोगपुर गांव में स्कूल के बाहर से खींचकर छात्र को मारने की घटना के बाद गुलदार का आतंक बरकरार है। विद्यालय में छात्रों की संख्या घट गई है, जिससे खंड शिक्षा अधिकारी ने सलाह दी है कि खेतों से घिरे स्कूलों में बच्चों को न पढ़ाएं, बल्कि गांव में किसी प्राइवेट बिल्डिंग में स्कूल का संचालन फिलहाल करें। ताकि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न होने पाए।

दरअसल, भोगपुर गांव में गुलदार ने परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा सात के छात्र प्रशांत को मार दिया था। प्रशांत मिड-डे मील खाने के बाद अन्य बच्चों के साथ स्कूल के बाहर जा रहा था। इसी दौरान गुलदार उसको खींचकर ले गया था। इसी वजह से गांव से दूर खेतों से घिरे स्कूलों में बच्चों को पढ़ने भेजने से अभिभावक भी घबरा रहे हैं। शुक्रवार को नजीबाबाद में बीआरसी कार्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल ने शिक्षकों और शिक्षा मित्रों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय गांव से दूर खेतों से घिरे हैं, फिलहाल वहां शिक्षण कार्य न करें। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में वैकल्पिक स्थान पर स्कूल संचालित करने की सलाह दी। बैठक में संजीव कुमार, हरीश शर्मा, मदन, मोबीन हसन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed